84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, Netflix फ्री बेनिफिट के साथ Airtel का नया प्लान!

स्पैम कॉल्स और मैसेज अलर्ट सुविधा भी कंपनी दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2024 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Airtel प्लान में आपको Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
  • Airtel Xtreme सब्सक्रिप्शन भी इसमें मिल रहा है
  • Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन भी इसमें मिलता है

Airtel अपने यूजर्स के लिए लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ नया प्लान पेश करती है।

Bharti Airtel ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई धांसू प्लान जोड़े हैं। कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है जिसने यूजर फ्रेंडली कई प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान लम्बी वैधता के साथ भरपूर डेटा, OTT जैसे बेनिफिट के साथ आते हैं। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे ही धांसू प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बेनिफिट्स किसी भी यूजर को लुभा सकते हैं। 

Airtel अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो लम्बे समय तक कमाल के बेनिफिट्स लाता है। लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स इसमें शामिल है। Airtel के Truly Unlimited प्रीपेड प्लान्स में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानी इस प्लान में यूजर को कंपनी लगभग 3 महीने की वैधता दे रही है। इसे Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट, या Airtel Thanks App के माध्यम से 1798 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Airtel यह प्लान यूजर को डेली बेसिस पर 3GB डेटा देता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। प्लान में यूजर को 84 दिनों तक रोजाना 100 Free SMS का बेनिफिट मिलता है। साथ ही अगर आपके स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट है तो कंपनी अनलिमिटिड 5G डेटा भी इसमें दे रही है। कंपनी ने एक और बेनिफिट यूजर्स के लिए जोड़ा है। अब एयरटेल स्पैम से यूजर्स को फ्री में एक सेफ्टी दे रही है। स्पैम कॉल्स और मैसेज से अलर्ट यूजर को मिलता रहता है। 

इस Airtel प्लान में आपको Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ ही Airtel Xtreme सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जिसमें आप मनोरंजन संबंधी कॉन्टेंट देख सकते हैं। प्लान के साथ आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। 

Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन भी इसमें मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music का लाभ भी देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.