डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 3 महीने तक Disney+ Hotstar के साथ Airtel का धांसू प्लान, जानें कीमत

अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है।
  • एडिशनल बेनिफिट के तौर पर फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल।
  • यह प्लान आपको डेली 3GB इंटरनेट डेटा देता है।

कंपनी का यह प्लान यह अन्य बेनिफिट्स जैसे विंक म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स, फास्टैग कैशबैक भी ऑफर करता है। 

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों के लिए कुछ पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान पेश करती है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स तो देता ही है, साथ में 3 महीने तक OTT सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसके अलवा यह अन्य बेनिफिट्स जैसे विंक म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स, फास्टैग कैशबैक भी ऑफर करता है। 

एयरटेल RS 499 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 499 Recharge Plan):
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 499 रुपये यानि 500 रुपये से भी कम में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको डेली 3GB इंटरनेट डेटा देता है। डेली डेटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद भी आपका मोबाइल इंटरनेट बंद नहीं होता है और 64kbps स्पीड के साथ चलता रहता है। साथ ही इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

एयरटेल Rs 499 प्लान (Airtel Rs 499 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसके साथ मिलने वाला Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन है जो पूरे तीन महीने की वैधता के साथ आता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह मोबाइल वर्जन के लिए वैध होगा। इस पैक में आपको एडिशनल बेनिफिट के तौर पर फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। 
Advertisement

वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली बेसिस पर ज्यादा डेटा और साथ में OTT का मनोरंजन भी चाहिए। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Officail Website) पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.