4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

अगर आप Airtel ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि आपको अब Adobe Express Premium का एक्सेस मुफ्त में मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2026 09:19 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ऐप पर Adobe Express Premium को एक्टिव किया जा सकता है।
  • Adobe Express Premium एक्टिव होने पर 12 महीनों के लिए वैध है।
  • Adobe Express Premium सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

एयरटेल यूजर्स फ्री में AI का उपयोग कर पाएंगे।

Photo Credit: Unsplash/Adam Wilson

अगर आप Airtel ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि आपको अब Adobe Express Premium का एक्सेस मुफ्त में मिलने वाला है। टेलीकॉम कंपनी ने टेक कंपनी Adobe के साथ साझेदारी की हुई है, जिसके तहत ग्राहक 1 साल के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर यह प्लान प्रति वर्ष 4,000 रुपये में आता है, लेकिन एयरटेल अतिरिक्त फायदों के तौर पर यह सुविधा फ्री में प्रदान कर रहा है। यहां हम आपको एयरटेल ग्राहकों को मुफ्त में मिलने वाले Adobe Adobe Express के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Adobe Express Premium का कैसे उठाएं लाभ

एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर Adobe Express Premium को एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए आपको ऐप खोलना है और स्क्रॉल करके नीचे जाना है और Adobe Express Premium पर क्लैम नाउ पर क्लिक करना है। इसके अलावा ऊपर दिए सर्च बार Adobe Express Premium टाइप करके भी इस सर्विस को खोज सकते हैं। यह सुविधा एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक, पोस्टपेड ग्राहक, एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स और एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। एक बार Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन एक्टिव होने पर 12 महीनों के लिए वैध रहता है।

Adobe Express Premium क्या है और कैसे हैं फायदे

Adobe Express Premium यूजर्स को कॉम्प्लेक्स डिजाइन वाले सॉफ्टवेयर के ज्ञान के बिना प्रोफेशनल डिजाइन बनाना की सुविधा देता है। इसके जरिए यूजर्स कुछ ही मिनटों में बेहतर सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, पोस्टर, प्रेजेंटेशन, फ्लायर्स समेत काफी कुछ बना सकते हैं। पहले से तैयार टेम्प्लेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आसानी से प्रोफेशनल कंटेंट तैयार किया जा सकता है। डिजाइन और एडिटिंग में AI का उपयोग लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक यूजर्स-फ्रेंडली टूल के तौर पर काम करता है और उन्हें प्रोफेशनल जैसा कंटेंट तैयार करने में मदद करता है। इस सुविधा के साथ स्टूडेंट, फ्रीलांसर, छोटे बिजनेसमैन और कंटेंट क्रिएटर कंटेंट तैयार कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.