Xiaomi Pad 7, Pad 7 Pro टैबलेट लॉन्च से पहले यहां आए नजर, जल्द देंगे ग्लोबली दस्तक

शाओमी Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro को 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने के बाद ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro में 11.2 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।
  • Xiaomi Pad 7 में स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro में 8,850mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro को 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने के बाद ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में दोनों टैबलेट यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन पर नजर आए थे, जिससे जल्द ग्लोबल लॉन्च का सुझाव मिलता है। आइए Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Pad 7, Pad 7 Pro आए FCC पर नजर


FCC लिस्टिंग के अनुसार, Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro दोनों में एडवांस वायरलेस नेटवर्क कैपेसिटी मिलने की उम्मीद है। Pad 7 वाई-फाई 6ई (802.11ax) का सपोर्ट करेगा, जबकि Pad 7 Pro ज्यादा एडवांस वाई-फाई 7 (802.11be) से लैस होगा। इसके अलावा दोनों टैबलेट Xiaomi के कस्टम हाइपरओएस 2.0 पर काम करेंगे जो एक कस्टमाइजेबल यूजर इंटरफेस प्रदान करता है। सर्टिफिकेशन से दोनों टैबलेट के स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का भी खुलासा हुआ है। Xiaomi Pad 7 तीन वेरिएंट 8GB RAM/128GB, 8GB RAM/256GB और 12GB RAM/512GB स्टोरेज में आएगा। Pad 7 Pro ज्यादा ऑप्शन में आएगा, जिसमें 8GB या 12GB RAM के साथ 128GB, 256GB या 512GB स्टोरेज होगी।


Xiaomi Pad 7, Pad 7 Pro Specifications


Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro में 11.2 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 3200 x 2136 पिक्सल, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 और डॉल्बी विजन सपोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 251.2 मिमी, चौड़ाई 173.4 मिमी, मोटाई 6.2 मिमी और वजन 500 ग्राम है। Pad 7 में स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। Pad 7 Pro में ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर शामिल है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कठिन टास्क के लिए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 7 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Pad 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। दोनों टैबलेट में 8,850mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें Pad 7 की फास्ट चार्जिंग स्पीड 45W और Pad 7 Pro की चार्जिंग स्पीड 67W है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.