10000mAh बैटरी, 12.4 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ 22 फरवरी को लॉन्‍च होगा Xiaomi Pad 6S Pro टैबलेट

Xiaomi Pad 6S Pro में 3K रेजॉलूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.4 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 12:17 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के नए टैब की लॉन्चिंग 22 फरवरी को
  • Xiaomi Pad 6 सीरीज में आएगा नया मॉडल
  • क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जाएगा

Xiaomi की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में टैबलेट को मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट के साथ देखा जा सकता है।

चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने होम मार्केट में जल्‍द एक नए टैबलेट को लॉन्‍च कर सकती है। इसका नाम Xiaomi Pad 6S Pro होगा। कंपनी ने ऑफ‍िशियली इस टैबलेट के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। टैब का डिजाइन Xiaomi Pad 6 सीरीज के बाकी मॉडलों की तरह ही होगा। इंडियन मार्केट में इस सीरीज के बेस वेरिएंट Xiaomi Pad 6 को ही अबतक लाया गया है। क्‍या नया शाओमी टैब इंडिया में आएगा? इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं है। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्‍ट में Xiaomi ने ऐलान किया कि Xiaomi Pad 6S Pro को चीन में 22 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि अपकमिंग टैबलेट, क्‍वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। वह Xiaomi के नए हाइपरओएस पर रन करेगा। Xiaomi की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में टैबलेट को मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट के साथ देखा जा सकता है। 
Advertisement

Xiaomi Pad 6S Pro में 3K रेजॉलूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.4 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह 120W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। 

इस टैब को लेकर पहले आए लीक्‍स में कहा गया था कि Xiaomi Pad 6S Pro में 24GB रैम और 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकता है। टैब में 10,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

अनुमान है कि यह Xiaomi Pad 6 Pro का सक्‍सेसर होगा, जिसे चीन में 8GB + 128GB ऑप्‍शन के साथ CNY 2,399 (लगभग 28,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Pad 6 Pro के अन्‍य फीचर्स की बात करें तो उसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का 2.8K (1,800 x 2,880 पिक्सल) LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 
Advertisement

उस टैब में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,600mAh की बैटरी है। Pad 6 Pro में एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड MIUI 14 यूआई है। टैब में 50 मेगापिक्‍सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.