Xiaomi Mi Pad 5 का लॉन्च 10 अगस्त को, Mi MIX 4 और Smart Pen भी लॉन्च करेगी कंपनी

Xiaomi के Mi Pad 5 का लॉन्च कंपनी ने 10 अगस्त के लिए निर्धारित कर दिया है। एक टीजर के माध्यम से चीनी कंपनी ने अपने अगली जेनरेशन के Mi Pad टैबलेट के लॉन्च की पुष्टि की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 अगस्त 2021 10:42 IST
ख़ास बातें
  • ऐसा कहा जा रहा है कि Xiaomi Mi Pad 5 तीन मॉडल्स में आएगा।
  • टीज़र पोस्टर में टैबलेट संग स्टाइलस Xiaomi स्मार्ट पेन भी दिखाया गया है।
  • 10 अगस्त को चीन में Mi MIX 4 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जाएगा।

पोस्टर इमेज बताती है कि कंपनी टैबलेट के साथ कम्पैटिबल स्टाइलस भी लॉन्च करेगी।

Xiaomi के Mi Pad 5 का लॉन्च कंपनी ने 10 अगस्त के लिए निर्धारित कर दिया है। एक टीजर के माध्यम से चीनी कंपनी ने अपने अगली जेनरेशन के Mi Pad टैबलेट के लॉन्च की पुष्टि की है। पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि कंपनी अपनी नेक्स्ट जेनरेशन टेबलेट पर काम कर रही है। इससे पहले इस डिवाइस को लेकर कई बार लीक सामने आ चुके हैं और अब आखिरकार कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। 

Gizmochina के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार लेटेस्ट टीज़र पोस्टर में, Xiaomi ने पुष्टि की है कि Mi Pad 5 को आधिकारिक तौर पर 10 अगस्त को चीन में Mi MIX 4 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर इमेज यह भी संकेत देती है कि कंपनी टैबलेट के साथ कम्पैटिबल स्टाइलस भी लॉन्च करेगी।
Advertisement

टीज़र पोस्टर में स्टाइलस Xiaomi स्मार्ट पेन होने की संभावना है, जिसका मॉडल नंबर M2107K81PC है जिसे हाल ही में FCC द्वारा प्रमाणित किया गया था। हालाँकि, ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के सपोर्ट को छोड़कर इस स्टाइलस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। अफवाहों की माने तो Xiaomi Mi Pad 5 तीन मॉडल में आएगा। बेस मॉडल में 2K स्क्रीन रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट से लैस होगा। डिवाइस में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और यह 33W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह 21051182C Xiaomi डिवाइस हो सकता है जिसे हाल ही में 3C अथॉरिटी द्वारा अप्रूव किया गया है।

दूसरे मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10.95-इंच 2K LCD डिस्प्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC पर ऑपरेट होगा। कहा जाता है कि डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,720mAh की बैटरी होगी। लगभग समान फीचर्स के साथ एक तीसरा वर्जन भी है, लेकिन इसमें 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा। ये M210581AC और M210581C मॉडल हो सकते हैं जिन्हें इस महीने की शुरुआत में चीन के 3C रेगुलेटरी बॉडी द्वारा सर्टीफाई किया गया था।
Advertisement

10 अगस्त को Mi Pad 5 सीरीज के अलावा, एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर वाला Mi MIX 4 स्मार्टफोन भई लॉन्च किया जाएगा, साथ ही कंपनी की दूसरी जेनरेशन का OLED स्मार्ट टीवी और एक नया हाई-एंड स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.