VAIO TL10 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 7000mAh बड़ी बैटरी के साथ 8GB RAM जैसे धांसू फीचर्स

VAIO TL10 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2023 11:38 IST
ख़ास बातें
  • VAIO ने ब्राजील में VAIO TL10 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किया है।
  • VAIO TL10 की कीमत ब्राजीलियाई रियल 1,799 (लगभग 29,691 रुपये) है।
  • VAIO TL10 में 10.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

VAIO TL10 में 10.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: VAIO

VAIO ने ब्राजील में VAIO TL10 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किया है। एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह एक 2-इन -1 टैबलेट है, जिसे कंप्यूटर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक पोर्टेबल कीबोर्ड साथ आता है। VAIO ब्रांड लगभग एक दशक पहले Sony से अलग हो गया था। यह ब्रांड अभी भी पीसी मार्केट में मौजूद है। फिलहाल, कंपनी के मार्केट में कुछ विंडोज लैपटॉप हैं और अब कंपनी ने इस नए डिवाइस के साथ टैबलेट मार्केट में भी एंट्री की है। यहां हम आपको VAIO TL10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

VAIO TL10 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो VAIO TL10 Android टैबलेट की कीमत ब्राजीलियाई रियल 1,799 (लगभग 29,691 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए ब्राजील में उपलब्ध है। फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है कि यह टैबलेट अन्य बाजारों में आएगा या नहीं।
 

VAIO TL10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो VAIO TL10 में 10.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह Mali-G57MP1 GPU के साथ UNISOC Huben T616 प्रोसेसर पर काम करता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस टैबलेट में 8GB RAM और 128GB इंटनरल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो VAIO TL10 में 4G LTE, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। यह टैबलेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अन्य फीचर्स के तौर पर इस टैबलेट में स्टीरियो ड्यूल स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.