12GB रैम, 6600mAh बैटरी के साथ Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट हुआ पेश, जानें खास फीचर्स

टैबलेट में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर MT8786 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 10:41 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट को कंपनी ने स्लीक डिजाइन दिया है
  • यह केवल 7.8mm मोटाई में आता है
  • इसकी बॉडी एयरक्राफ्ट ग्रेड के एल्युमिनियम से बनी है

Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट में 10.1 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Android Headlines

Ulefone ने अपना लेटेस्ट टैबलेट Ulefone Tab A10 Pro पेश किया है जिसमें कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। इसमें 10.1 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट को कंपनी ने स्लीक डिजाइन दिया है और यह केवल 7.8mm मोटाई में आता है। कंपनी के अनुसार, इसकी बॉडी एयरक्राफ्ट ग्रेड के एल्युमिनियम से बनी है जिससे यह काफी हल्का बन जाता है। इसमें MediaTek MT8786 ऑक्टाकोर चिपसेट लगा है। जिसके साथ में कंपनी ने 12GB तक रैम, 128GB स्टोरेज दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Ulefone Tab A10 Pro Price

Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। कहा जा रहा है (via) कि यह एक अफॉर्डेबल टैबलेट होगा। जल्द ही इसके प्राइस और उपलब्धता के बारे में घोषणा की जा सकती है। 
 

Ulefone Tab A10 Pro Specifications

Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट में 10.1 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Widevine L1 सर्टीफिकेशन मिलता है। जिससे यूजर YouTube, Hulu, Amazon Prime Video, और Disney+ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकता है। टैबलेट में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर MT8786 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह मल्टीटास्किंग को बहुत ही स्मूद तरीके से परफॉर्म कर सकता है। 

Ulefone Tab A10 Pro टैबलेट में 12GB रैम मिलती है जिसमें 6GB फिजिकल रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB स्पेस दिया गया है। स्टोरेज को एक्सपेंड भी किया जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 6,600mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 14 पर रन करता है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है। फ्रंट की ओर टैबलेट में 5MP का कैमरा मिलता है। साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें कंपनी ऑडियो जैक की सुविधा भी दी है। कंपनी इसके साथ Smart Book Cover भी दे रही है लेकिन ग्राहक को यह कवर अलग से खरीदना होगा। हालांकि सेल और उपलब्धता की डिटेल्स अभी कंपनी की ओर से जारी नहीं की गई हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.