Teclast लाई नया टैबलेट T50HD, 11 इंच डिस्प्ले, 14GB तक रैम, 8000mAh बैटरी जैसे हैं फीचर्स!

Teclast T50HD टैबलेट 11 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी कैपिसिटी 8000mAh की है।
  • यह 10 घंटे तक बैकअप दे सकता है।
  • फ्रंट में यह 8MP कैमरा के साथ आता है।

Teclast T50HD tablet price

Photo Credit: Teclast

Teclast की ओर से नया टैबलेट Teclast T50HD लॉन्च किया गया है। यह 11 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट है जिसमें कई आकर्षक फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। इसमें 1920×1200 पिक्सल का एचडी रिजॉल्यूशन है। यह 7.8mm मोटाई में है जो कि काफी स्लिम बताया जा रहा है। टैबलेट एंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करता है। कंपनी ने 10 घंटे तक बैअकप देने वाली 8000mAh की बैटरी इसमें दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें। 
 

Teclast T50HD tablet price

Teclast T50HD टैबलेट की कीमत 757 मलेशियन रिंगट (लगभग 13,000 रुपये) है। इसे कंपनी ने Amazon पर उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा यह LAZADA वेबसाइट पर भी खरीद के लिए लिस्टेड है। 
 

Teclast T50HD tablet specifications

Teclast T50HD टैबलेट 11 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1920x1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। इसमें TUV Rheinland Eye Protection दिया गया है। जिससे कि आंखों पर डिस्प्ले का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। यह वजन में सिर्फ 530 ग्राम का है और मोटाई में 7.8mm है। 

Teclast T50HD Android 14 पर ऑपरेट करता है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Unisoc T606 चिपसेट मौजूद है। इसे 6GB फिजिकल रैम, और 8GB वर्चुअल रैम के साथ पेअर किया गया है। यानी कि टैब में कुल मिलाकर 14GB रैम का सपोर्ट मिल जाता है। स्टोरेज कैपिसिटी 256GB की है। 
Advertisement

बैटरी कैपिसिटी 8000mAh की है। यह 10 घंटे तक बैकअप दे सकता है। कैमरा पर नजर डालें तो Teclast T50HD टैबलेट में रियर में 13MP मेन कैमरा है। फ्रंट में यह 8MP कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा इस टैबलेट में अन्य फीचर्स जैसे डुअल सिम कार्ड, Wi-Fi, गूगल प्ले, ऐप्स आदि का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.