Teclast P26T Tablet Launched : 4GB रैम, 10.1 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Teclast P26T

Teclast P26T : कंपनी अपने प्रोडक्‍ट्स दुनियाभर में बेचती है, लेकिन उसने नहीं बताया है कि ग्‍लोबल मार्केट्स में उसका सस्‍ता टैब कब तक उपलब्‍ध होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जून 2023 21:40 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट को चीन में लॉन्‍च किया गया है
  • Teclast P26T एक एंंट्री लेवल टैबलेट है
  • यह टैब एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है

यह एक बजट टैबलेट है। Teclast P26T में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: teclast

कोरोना ने दुनियाभर के टैबलेट मार्केट को जो रफ्तार दी, वह अब भी जारी है। महामारी के दौरान लोगों की जरूरत बने टैब अब उनकी आदत में शुमार हो गए हैं। इसका सीधा फायदा टेक कंपनियों की ‘जेब' को हुआ है। मार्केट में कई ऐसे ब्रैंड भी टैबलेट लॉन्‍च कर रहे हैं, जिनके नाम नए सुने लगते हैं। Teclast बहुत से लोगों के लिए ऐसा ही ब्रैंड हो सकता है, लेकिन इसकी पहचान किफायती प्रोडक्‍ट पेश करने की रही है। कंपनी ने एक नया एंट्री-लेवल टैबलेट लॉन्च किया है।

Teclast P26T नाम के टैब को चीन में उतारा गया है। खास यह है कि Teclast P26T की कीमत मार्केट में मौजूद कई स्‍मार्टफोन्‍स से भी सस्‍ती है।  

Teclast P26T की कीमत 

Teclast P26T की चीन में कीमत 499 युआन (लगभग 5,782 रुपये) है। इस कीमत की वजह से संभवत: यह दुनिया का सबसे सस्‍ता टैबलेट हो सकता है। कंपनी अपने प्रोडक्‍ट्स दुनियाभर में बेचती है, लेकिन उसने नहीं बताया है कि ग्‍लोबल मार्केट्स में उसका सस्‍ता टैब कब तक उपलब्‍ध होगा। 

Teclast P26T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

जैसाकि हमने बताया यह एक बजट टैबलेट है। Teclast P26T में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें एचडी रेजॉलूशन मिलता है। 4 जीबी रैम वाले इस टैब में ऑलविनर ए523 प्रोसेसर लगाया गया है, जो बहुत चर्चित नहीं है। सिम कार्ड लगाने का ऑप्‍शन इस टैब में नहीं मिलता यानी आपको वाई-फाई से कनेक्‍ट करना होगा। यह डुअल-बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.2 की खूबियों से लैस है।
Advertisement

Teclast P26T में दो डुअल कैमरा दिए गए हैं। पहला 5एमपी का प्राइमरी सेंसर है साथ में 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह टैब एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है और 4 जीबी तक वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। Teclast P26T में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो कीमत के लिहाज से ठीकठाक कही जाएगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.