7000mAh बैटरी, 8GB रैम, 10 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ सस्ता Teclast M40 Pro 2023 टैबलेट लॉन्‍च, जानें कीमत

कंपनी ने टेकलास्ट एम40 प्रो 2023 को UNISOC T616 प्रोसेसर से पैक किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2023 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Teclast M40 Pro 2023 एंड्रॉयड 12 पर चलता है।
  • टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है।
  • Teclast M40 Pro 2023 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

Teclast M40 Pro 2023 में 10.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Teclast

कोरोना महामारी के बाद लैपटॉप व टैबलेट की डिमांड मार्केट में काफी बढ़ी है। वर्क फ्रॉम होम या बिजनेस मीटिंग्स आदि के लिए लोग टैबलेट या लैपटॉप का खूब इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में एक चाइनीज कंपनी ने किफायती दाम में भरपूर फीचर्स वाला टैबलेट लॉन्च किया है। यह टैबलेट Teclast ने लॉन्च किया है जिसे Teclast M40 Pro 2023  नाम दिया है। टैबलेट UNISOC T616 SoC से लैस है। यह 10.1 इंच स्‍क्रीन के साथ आता है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Teclast M40 Pro 2023 की कीमत

Teclast M40 Pro 2023  की कीमत 13,459 रुपये बताई गई है। ग्लोबल मार्केट्स के लिए इसका रिटेल प्राइस करीब 199.99 डॉलर के आसपास है जिसे कंपनी ने इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। टैबलेट को खरीद के लिए AliExpress पर भी लिस्ट किया गया है। 
 

Teclast M40 Pro 2023 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Teclast M40 Pro 2023 में 10.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट के लिहाज से यह डिस्‍प्‍ले साइज परफेक्‍ट कहा जा सकता है। डिस्‍प्‍ले पर 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन में आप कंटेंट देख सकते हैं। इसमें 16:10 का एस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। Teclast M40 Pro 2023 एंड्रॉयड 12 पर चलता है। यूजर्स को प्‍योर एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस देने का दावा कंपनी ने किया है। टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। 

कंपनी ने टेकलास्ट एम40 प्रो 2023 को UNISOC T616 प्रोसेसर से पैक किया है। इसे सपोर्ट करने के लिए 8GB LPDDR4x रैम टैब में मिलती है, जबकि इंटरनल स्‍टोरेज 128GB तक है। Teclast M40 Pro 2023 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यूजर्स की उम्‍मीद के मुताबिक यह पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 आदि का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इससे पहले Teclast M40 Plus को भी लॉन्च किया था जो कि लगभग समान स्पेसिफिकेशंस साथ आता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
  2. Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
  3. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  4. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
  3. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
  4. 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
  5. Xiaomi 17T, 17T Pro के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Vivo पर 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, देखें डील
  7. Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  9. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.