8,000mAh बैटरी के साथ TCL Tab Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

TCL Tab Pro 5G की कीमत $399 (लगभग 29,908 रुपये) है। इस टैब को एक्सल्यूसिव तौर पर Verizon के जरिए खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया टैब में सिंगल मैटेलिक ब्लैक कलर मिलता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 12:57 IST
ख़ास बातें
  • TCL Tab Pro 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • टीसीएल टैब प्रो 5जी में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • टैब में सिंगल मैटेलिक ब्लैक कलर मिलता है
TCL Tab Pro 5G को कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है टीसीएल टैब प्रो 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, यह टैब स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जो कि एक सस्ता 5जी प्रोसेसर है। इस टैब में आपको 10.36 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। टैब की बैटरी 8,000 एमएएच की है, जिसके साथ सिंगल चार्ज पर 17 घंटे तक की यूसेज प्राप्त होती है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें सिंगल मैटेलिक ब्लैक कलर मिलता है।
 

TCL Tab Pro 5G Price

TCL Tab Pro 5G की कीमत $399 (लगभग 29,908 रुपये) है। इस टैब को एक्सल्यूसिव तौर पर Verizon के जरिए खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया टैब में सिंगल मैटेलिक ब्लैक कलर मिलता है।
Advertisement
 
 

TCL Tab Pro 5G Specification

टीसीएल टैब प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह टैब 11 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 10.36 इंच फुल-एचडी (1200 x 2000 पिक्सल) NXTVISION डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ HRD सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा यह टैब 11 स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

TCL ने इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है।
Advertisement

टैब में 8,000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 17 घंटे तक की यूसेज प्रदान करेगी। बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो टैब में 5जी, 4जी, वाई-फाई यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0आदि शामिल है। टैब में फेस अनलॉक व फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.