सैमसंग ने भारत में लॉन्च लिया सबसे 'पतला' टैबलेट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 2 सितंबर 2015 17:36 IST
सैमसंग ने बुधवार को अपना गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई टैबलेट भारत में लॉन्च कर दिया। इस टैबलेट की कीमत 39,400 रुपये है। यह वॉयस कॉलिंग टैबलेट बुधवार से देश के रिटेल आउटलेट पर गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी की पहले ही दावा कर चुकी है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम टैबलेट है। आपको बता दें कि 5.6मिलीमीटर पतले इस टैबलेट को जुलाई महीने में ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया गया था।

सैमसंग ने टैबलेट के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ फ्री इंटरनेट डेटा के लिए समझौता किया है। टैबलेट खरीदने वाले यूज़र को 2 महीने के लिए 2जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग के इस टैबलेट पर 31,000 रुपये के गैलेक्सी गिफ्ट प्रीलोडेड होंगे। यूज़र निर्धारित समय सीमा के अंदर चुनिंदा ऐप्स मुफ्त डाउनलोड कर पाएंगे।
Advertisement

गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों एलटीई बैड के लिए सपोर्ट मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला डिवाइस है। इसमें 9.7 इंच का क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 5433 प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम होगा।
गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई में एफ/1.9 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए इसमें 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले गैलेक्सी टैब एस2 9.7 एलटीई में माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। 2जी/ 3जी, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.1 बीएलई, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी अन्य कनेक्टिविटी फीचर हैं। डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, गायरोस्कोप, ईकंपास, हॉल सेंसर और आरजीबी सेंसर मौजूद हैं। टैबलेट का डाइमेंशन 169x237.3x5.6मिलीमीटर है और वज़न 392 ग्राम। डिवाइस में 5870एमएएच की बैटरी दी गई  है और कंपनी का कहना है कि यह 12 घंटे का टॉक टाइम देगी।

सैमसंग ने बताया कि टैबलेट में डॉक्यूमेंट क्रिएट और एडिट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट प्रीलोडेड होगा। टैबलेट के साथ माइक्रोसॉफ्ट के वनड्राइव के जरिए क्लाउड पर 100जीबी डेटा की स्टोरेज दो साल के लिए मुफ्त होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.