Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE हुए लॉन्च, 18 जून से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत GBP 149 (लगभग 15,300 रुपये) से शुरू होती है। इसके अलावा, इसका एक Samsung Galaxy Tab A7 (LTE) मॉडल भी है, जिसकी कीमत GBP 179 (लगभग 18,400 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मई 2021 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A7 Lite टैबलेट Wi-Fi और LTE वेरिएंट में आता है
  • Galaxy Tab S7 FE की सेल जून में होगी शुरू
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में मिलेंगे दो रैम विकल्प
Samsung Galaxy Tab A7 Lite को नए किफायती एंड्रॉयड टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है गैलेक्सी टैब ए7 लाइट टैबलेट ऑरिज़न Galaxy Tab A7 का वाटर-डाउन वर्ज़न है, जो कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। नया टैबलेट मैटल कवर के साथ आता है, कंपनी ने इसमें डुअल-स्पीकर और डॉल्बी अटॉमस और 64 जीबी स्टोरेज दी है। गैलेक्सी टैब ए7 लाइट के अलावा, कंपनी ने आधिकारिक रूप से आज Samsung Galaxy Tab S7 FE से भी पर्दा उठा दिया है। बता दें, हाल ही में यह टैबलेट जर्मनी में ऑनलाइन लिस्ट देखा गया था।
 

Samsung Galaxy Tab A7 Lite, Galaxy Tab S7 FE price

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत GBP 149 (लगभग 15,300 रुपये) से शुरू होती है।  इसके अलावा, इसका एक Samsung Galaxy Tab A7 (LTE) मॉडल भी है, जिसकी कीमत GBP 179 (लगभग 18,400 रुपये) है। टैबलेट ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy Tab S7 FE की बात करें, तो इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत GBP 589 (लगभग 60,600 रुपये) है, वहीं इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत GBP 629 (लगभग 64,700 रुपये) है। इसमें आपको मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर और मिस्टिक पिंक कलर ऑप्शन मिलेंगे।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट और गैलेक्सी टैब एस7 एफई दोनों की ही सेल UK में 18 जून से शुरू होगी। 2 जून से गैलेक्सी टैब एस7 एफई की प्री-बुकिंग यूके में शुरू होगी। दोनों ही गैलेक्सी टैब ए7 लाइट और गैलेक्सी टैब एस7 एफई को अन्य मार्केट्स में अगले महीने पेश किया जाएगा। हालांकि, इसकी भारतीय उपलब्धता संबंधी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Samsung Galaxy Tab S7 FE खरीदने वाले ग्राहकों को Samsung TV Plus कॉन्टेंट स्ट्रीमिंग सर्विस का अनलिमिटेड एक्सेस प्राप्त होगा। गैलेक्सी टैब एस7 एफई और गैलेक्सी टैब ए7 लाइट दोनों के साथ YouTube Premium का फ्री ट्रायल प्राप्त होता है।
Advertisement

Galaxy Tab S7 FE हाल ही में Samsung Germany वेबसाइट पर EUR 649 (लगभग 57,800 रुपये) के साथ लिस्ट हुआ था, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है।
 

Samsung Galaxy Tab A7 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 8.7 इंच WXGA+ (2,560x1,600 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 15:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह टैब ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प मिलता है। Samsung प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, यह मीडियाटेक हीलियो पी22टी (MT8786T) प्रोसेसर से लैस है। गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 
स्टोरेज की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मौजूद है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प में  4जी एलटीई (वैक्लपिक), Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। इस टैबलेट में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है, साथ ही इसमें Dolby Atmos सपोर्ट भी है।

गैलेक्सी टैब ए7 लाइट के सेंसर की बात करें, तो इसमें आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर मिलेगा। साथ ही इस टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

टैब का डायमेंशन 212.5x124.7x8.0mm और भार 366 ग्राम है। हालांकि, इसके एलटीई मॉडल का भार 371 ग्राम है। इसके अलावा, टैबलेट बुक कवर और क्लियर कवर जैसी एक्सेसरीज़ से कम्पेटिबल है, जो आपको अलग खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 12.4 इंच WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह टैब क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प में 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसमें Samsung DeX app सपोर्ट भी मौजूद है। इस टैबलेट में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है, जो कि AKG और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें S पेन सपोर्ट भी मौजूद है, इसके अलावा इसमें Samsung DeX मोड भी प्रीलोडेड मिलता है।

सेंसर्स की बात करें, तो गैलेक्सी टैब एस7 एफई में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और हॉल सेंसर शामिल हैं। इस टैब में 10,090एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। टैब का डायमेंशन 185x284.8x6.3mm और भार 608 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22टी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1340x800 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22टी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1340x800 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Bundled S Pen stylus
  • Bright and vivid display
  • Adapts well to work or play
  • Very good battery life
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • Sluggish face recognition
  • Slow charging with bundled charger
  • A bit heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 750G SoC

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,090 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.