स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम

Xiaomi ने भारत में Redmi Pad 2 की कीमत 1,000 रुपये बढ़ा दी है। नई कीमतें 29 जून 2026 से लागू हो गई हैं और Wi-Fi व 4G दोनों वेरिएंट अब पहले से महंगे मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2026 12:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 की कीमत में ₹1,000 का इजाफा
  • नई कीमतें 29 जून 2026 से लागू
  • 11-इंच 2.5K डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

Redmi Pad 2 हुआ 1,000 रुपये महंगा

Redmi Pad 2 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। Xiaomi ने भारत में Redmi Pad 2 की कीमत बढ़ा दी है। नई कीमतें 29 जून 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टैबलेट के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे पहले हाल के दिनों में कई स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप ब्रांड्स भी मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत के चलते कीमतें बढ़ा चुके हैं।

टिप्सटर Ashaan ने X पर एक रिटेल सर्कुलर शेयर किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि Redmi Pad 2 की कीमतें 29 जून से बढ़ गई है। नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, Redmi Pad 2 के 4GB RAM + 128GB Wi-Fi वेरिएंट अब 16,999 रुपये की बजाय 17,999 रुपये में मिलेगा। यानी कीमत में सीधे 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

नई कीमत ऑफिशियल स्टोर पर लागू हो चुकी है। हालांकि, कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के पास पुराने स्टॉक पर यह टैबलेट पुरानी कीमत में उपलब्ध होने की उम्मीद की जा सकती है।

बता दें कि Redmi Pad 2 में 11-इंच 2.5K डिस्प्ले है। टैबलेट Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है और इसमें MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Pad 2 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑडियो के लिए टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वॉड स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 4G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। इसके अलावा यह Smart Pen को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Google Circle to Search और Gemini AI जैसे AI फीचर्स भी दिए हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.