Poco ने लॉन्च किए बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर वाले Pad X1, Pad M1 टैबलेट्स, जानें कीमत

Poco ने Pad X1 और Pad M1 को ग्लोबली लॉन्च किया है। दोनों टैबलेट्स में बड़े डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। कीमत और पूरी डिटेल्स यहां देखें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Poco Pad X1 में AI-पावर्ड HyperOS फीचर्स
  • Pad M1 में 12,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
  • Snapdragon 7+ Gen 3 और 7s Gen 4 चिपसेट से हैं लैस

Poco Pad M1 (ऊपर फोटो में) की कीमत $329 (करीब 29,000 रुपये) है

Photo Credit: Poco

Poco ने अपनी ग्लोबल लाइनअप में दो नए टैबलेट जोड़ दिए हैं - Poco Pad X1 और Poco Pad M1, जिन्हें ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। दोनों मॉडल आज से कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस बार Poco ने खासतौर पर परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर फोकस किया है और उसी वजह से Pad X1 को Snapdragon 7+ Gen 3 और Pad M1 को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, दोनों टैबलेट्स को बड़ी बैटरी, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और स्टाइलस/कीबोर्ड सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Poco Pad X1: AI फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस

Poco Pad X1 HyperOS पर चलता है और इसमें 11.2-inch का हाई-रिजॉल्यूशन 3.2K डिस्प्ले दिया गया है, जो 68 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जा सकता है। टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और Poco का दावा है कि Pad X1 ने AnTuTu पर 17,73,691 स्कोर हासिल किया। टैबलेट भरपूर AI फीचर्स के साथ आता है।

Pad X1 में 8,850mAh की बैटरी लगी है और यह Poco Focus Pen और Floating Keyboard को सपोर्ट करता है। टैबलेट सिर्फ 6.18mm पतला है और वजन लगभग 500 ग्राम है।

Poco Pad M1: बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी

Pad M1 को ब्राइटर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी की तलाश करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 12-inch 2.5K रिजॉल्यूशन स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पावर के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके स्टोरेज को microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Pad X1 की तरह, यहां भी स्टाइलस और कीबोर्ड सपोर्ट मिलता है।

ऑडियो सेटअप इस मॉडल की खासियत है, क्योंकि इसमें चार स्पीकर और '300% Volume Boost' फीचर शामिल है। बैटरी की बात करें तो Poco Pad M1 में 12,000mAh की बैटरी है, जिसे कंपनी 83 दिनों के स्टैंडबाय, 14 घंटे वीडियो और 105 घंटे म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम बताती है। यहां 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग दोनों का सपोर्ट है।

Poco Pad X1, Poco Pad M1 prices, availability

Poco Pad X1 का सिर्फ एक मॉडल लॉन्च हुआ है, जिसमें 8GB + 512GB स्टोरेज शामिल है और इसकी कीमत $399 (करीब 36,000 रुपये) रखी गई है। शुरुआती ऑफर में इसे $349 (लगभग 31,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

वहीं, Pad M1 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $329 (करीब 29,000 रुपये) तय की गई है और अर्ली-बर्ड ऑफर में यह $279 (करीब 25,000 रुपये) में मिल रहा है। दोनों टैबलेट्स को ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर
  2. यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
  2. WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
  3. U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. WhatsApp, Facebook पर स्कैम से होगा बचाव, Meta ने नए स्कैम डिटेक्शन टूल किए लॉन्च
  5. यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
  6. LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर
  7. मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा Moltbook, ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां AI बॉट्स करते हैं बात, इंसान नहीं कर सकते पोस्ट
  8. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  9. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
  10. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.