Oukitel OT8 Smart Tablet लॉन्च हुआ 8800mAh बैटरी, 11 इंच 2K डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

इसमें फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मौजूद है। रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा कंपनी ने दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 13:16 IST
ख़ास बातें
  • इसमें फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मौजूद है।
  • इसमें 6जीबी रैम दी गई है।
  • सिंगल चार्ज में यह दो दिन तक चल सकता है।

Oukitel OT8 Smart Tablet में 11 इंच का 2K TUV SUD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oukitel

Oukitel ने टैबलेट्स में नया डिवाइस OT8 Smart Tablet पेश किया है। देखने में स्टाइलिश और बॉडी से स्लिम ये डिवाइस 7.8mm मोटाई का है। इसका वजन 515 ग्राम है। टैबलेट में 11 इंच साइज का 2K TUV SUD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 6जीबी रैम दी गई है। कंपनी ने इसकी सेल की घोषणा भी कर दी है जिसके साथ में लॉन्च ऑफर भी है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में। 
 

Oukitel OT8 Smart Tablet Price

Oukitel OT8 Smart Tablet की कीमत की बात करें तो यह 179.99 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर Oukitel Official Store से खरीदा जा सकेगा। सेल 22 जनवरी से 28 जनवरी के बीच में जारी रहेगी। कंपनी के अनुसार, पहले 200 कस्टमर्स को कॉम्पलिमेंट्री BT20 स्मार्टवॉच भी दी जाएगी। नए सब्सक्राइबर्स को 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी कंपनी की ओर से दिया जाएगा। 
 

Oukitel OT8 Smart Tablet Specifications

Oukitel OT8 Smart Tablet के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 11 इंच का 2K TUV SUD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1200×1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। डिवाइस में Widevine L1 सपोर्ट है जिससे कि इसमें एचडी कंटेंट स्ट्रीमिंग भी Disney+ और Amazon Prime जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर की जा सकेगी। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है जिसके साथ 6 जीबी रैम दी गई है, और इसे 30 जीबी तक वर्चुअली एक्सपेंड भी किया जा सकता है। स्टोरेज 256 जीबी की है। कंपनी ने इसके साथ भी TF कार्ड के साथ 1TB तक बढ़ाने का विकल्प दिया है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मौजूद है। रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा कंपनी ने दिया है। इसकी बैटरी 8800mAh है जो कि 1130 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। सिंगल चार्ज में यह दो दिन तक चल सकता है। Oukitel OT8 Smart Tablet की मोटाई 7.8mm है। इसका वजन 515 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  4. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  5. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  2. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  3. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  4. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  5. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  7. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  9. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  10. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.