6700mAh, 6300mAh बैटरी के साथ पढ़ाई-लिखाई करने वालों के लिए Onyx BOOX लाई 2 नए टैबलेट! जानें कीमत

चीनी ब्रैंड ने मार्केट में दो नए ई-रीडर लॉन्च किए हैं। इनका नाम Booxc Tab Ultra और Tab10 है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • BOOX Tab Ultra में 10.3 इंच का डिस्‍प्‍ले है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर इसमें लगाया गया है
  • 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है

आम टैबलेट से थोड़ा हटकर ये मशीन, बड़ा डिस्‍प्‍ले, स्टाइलस सपोर्ट समेत काफी कुछ ऑफर करते हैं।

ई-बुक रीडिंग की दुनिया में Onyx BOOX  जाना-माना नाम है। कंपनी हाई-एंड ई-इंक टैबलेट मैन्‍युफैक्‍चर करती है। इस चीनी ब्रैंड ने मार्केट में दो नए ई-रीडर लॉन्च किए हैं। इनका नाम Booxc Tab Ultra और Tab10 है। आम टैबलेट से थोड़ा हटकर ये मशीन, बड़ा डिस्‍प्‍ले, स्टाइलस सपोर्ट समेत काफी कुछ ऑफर करते हैं। ये प्रोडक्‍ट्स अभी चीन में बिक्री के लिए उपलब्‍ध हैं। ग्‍लोबल मार्केट्स में उपलब्‍धता को लेकर फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने Tab10 को चीन के बाहर बेचना शुरू नहीं किया है। Tab Ultra की कीमत 599.99 अमेरिकी डॉलर (49,482 रुपये) रखी गई है। वहीं, Tab10 की कीमत चीन में 3,580 युआन (40,685 रुपये) है। 

इन ई-रीडर के स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर नजर डालें, तो BOOX Tab Ultra में 10.3 इंच का टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 
यह 1,404 x 1,872 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। टैब में 6,700mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस का वजन 480 ग्राम के करीब है। BOOX Tab Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर लगाया है। इसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलती है। टैब के साथ स्‍टाइलस सपोर्ट भी मिलता है, जिसके बारे में दावा है कि यह 4096 प्रेशर लेवल्‍स को रिकॉगनाइज कर सकता है। 

वहीं, ‘Onyx BOOX Tab10' में भी 10.3 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। पिक्‍चर क्‍वॉलिटी BOOX Tab Ultra के जैसी ही है। दोनों टैबलेट के बीच बड़ा फर्क बैटरी कैपिसिटी का है। Tab10 में 6300mAh की बैटरी है, जो BOOX Tab Ultra के मुकाबले थोड़ी कम है। यह टैब भी क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ आता है, लेकिन कंपनी ने प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है। इसे 4जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज से पैक किया गया है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है। Tab10 में भी स्‍टाइलस सपोर्ट मिलता है। पावर बटन में फ‍िंगरप्रिंट रीडर को भी फ‍िट किया गया है। 
Advertisement

Tab10 डिटैचेबल कीबोर्ड को भी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से टाइपिंग समेत कई काम आसान हो जाते हैं। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्‍लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड WiFi की कन‍ेक्टिविटी से लैस है। दोनों ही टैब खासतौर पर ई-रीडिंग के लिए हैं। अगर ये इंडिया आते हैं, तो कई यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.