OnePlus Pad 2 की लॉन्च टाइमलाइन लीक, जानें कब पेश होगा नया OnePlus टैबलेट

OnePlus Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस जाहिर तौर पर कंपनी अपग्रेड करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 09:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 2 को कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है।
  • कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है।
  • OnePlus Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस जाहिर तौर पर कंपनी अपग्रेड करेगी।

OnePlus Pad में 9,510mAh की बैटरी दी गई है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus के टैबलेट OnePlus Pad ने लॉन्च के समय काफी हाइप पैदा की थी। टैबलेट को कंपनी ने पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। कंपनी ने उसके बाद OnePlus Pad Go भी अक्टूबर में लॉन्च कर दिया था। यह उसका सस्ता वर्जन था जिसमें स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर दिया गया था। अब खबर है कि कंपनी जल्द ही OnePlus Pad के सक्सेसर के तौर पर OnePlus Pad 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। 

OnePlus Pad 2 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी के पुराने मॉडल के इस सक्सेसर के बारे में एक टिप्स्टर ने महत्वपूर्ण खुलासा किया है। जाने माने टिप्स्टर मैक्स जम्बोर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। मैक्स जम्बोर ने X हैंडल से पोस्ट में कहा है कि OnePlus Pad 2 को कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। यानी बहुत संभव है कि नया टैबलेट फैंस को जून महीने के आसपास देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने लॉन्च टाइमलाइन के अलावा यहां और कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें कि कंपनी ने OnePlus Pad के ग्लोबल वर्जन को चीन में Oppo Pad 2 के नाम से लॉन्च किया था। 

Advertisement
OnePlus Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस जाहिर तौर पर कंपनी अपग्रेड करेगी। लेकिन अभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। OnePlus Pad में 11.6 इंच डिस्प्ले है, रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट करता है। OnePlus Pad में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। टैबलेट में वाई-फाई 6, फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.35 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2408x1720 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.