5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Nokia T10 टैबलेट भारत में 11,799 रुपये में लॉन्च, जानें फीचर्स

Nokia T10 टैबलेट में 5000mAh बैटरी दी गई है। इसकी मोटाई 9mm और वजन 375 ग्राम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Nokia T10 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,799 रुपये है
  • इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,799 रुपये में बेचा जाएगा
  • Amazon Great Indian Festival 2022 सेल में यह टैबलेट सस्ता बेचा जा रहा है

Nokia T10 टैबलेट की भारत में कीमत 11,799 रुपये से शुरू होती है

Nokia T10 टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 8-इंच स्क्रीन साइज में आने वाला यह टैबलेट केवल Wi-Fi वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि, रैम और स्टोरेज के दो कॉन्फिगरेशन चुनने को मिल रहे हैं। इस टैबलेट को इस साल जुलाई में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब, यह भारत में भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। Nokia T10 टैबलेट में मैक्सिमम 4GB रैम ऑप्शन मिलता है। यह 5000mAh बैटरी से लैस आता है और इसमें 5MP का रियर कैमरा मिलता है।
 

Nokia T10 price in India, availability

Nokia ने T10 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,799 रुपये में लॉन्च किया है, जबकि इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,799 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन को Nokia की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Amazon पर Great Indian Festival 2022 सेल चल रही है, जिसके चलते ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Nokia T10 का बेस वेरिएंट 11,798 रुपये और टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। ग्राहक बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा कर इस टैबलेट को सेल के दौरान 10% के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सेल के खत्म होने के बाद अमेजन में भी इस टैबलेट की कीमत वापस बढ़ने की उम्मीद है।
 

Nokia T10 specifications 

Nokia T10 टैबलेट Android 12 पर चलता है। इसमें 8-इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। यह एक Android एंटरप्राइज रिकमेंडिड डिवाइस है और इसके साथ कंपनी पूरे तीन सालों तक मंथली सिक्योरिटी अपडेट देगी। नोकिया टी10 Unisoc T606 SoC पर काम करता है, जिसे 4GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। भारत में इसे केवल Wi-Fi वर्जन के साथ लॉन्च किया गया है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए, तो Nokia T10 टैबलेट में ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, इस टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

टैबलेट में 64GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें माइक्रोएसडी स्लॉट भी है, जिसके जरिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। नया नोकिया टैबलेट फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसमें IPX2-रेटेड वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह टैबलेट ड्यूल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 से लैस आता है। Nokia T10 में ग्लोनास, जीपीएस और गैलीलियो नेविगेशन सपोर्ट भी है और यह एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और बिल्ट इन एफएम रेडियो रिसीवर से लैस है। 
Advertisement

Nokia T10 टैबलेट में 5000mAh बैटरी दी गई है। इसकी मोटाई 9mm और वजन 375 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.