Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने आज भारतीय बाजार में नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto Pad 70 Groove में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया है।
  • Moto Pad 70 Groove में 10,200mAh की बैटरी दी गई है।

Moto Pad 70 Groove में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने आज भारतीय बाजार में नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। यह फोन टैबलेट 45W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 10,200mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Moto Pad 70 Groove के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto Pad 70 Groove Price

Moto Pad 70 Groove की 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है। यह टैबलेट बिक्री के लिए मोटोरोला की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह टैबलेट सिर्फ पैंटोन ब्लू सर्फ कलर में खरीदा जा सकता है।

Moto Pad 70 Groove Features & Specifications

Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन, HDR10 और DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड Arm Mali-G615 MC2 GPU है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1  इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट डॉल्बी एटम्स के साथ 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम से लैस है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 70 Groove के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 278.8 मिमी, चौड़ाई 181.1 मिमी, मोटाई 6.8 मिमी और वजन 775 ग्राम है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले TÜV Rheinland फ्लिकर फ्री, TÜV Rheinland फुल केयर डिस्प्ले सर्टिफिकेशन, TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.