Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट

Moto Pad 70 Groove भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12.1 इंच 120Hz 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Moto Pad 70 Groove की बिक्री शुरू, बैंक ऑफर के साथ 4,000 रुपये का ऑफ
  • टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 SoC
  • 10,200mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग और JBL के 9 स्पीकर्स बड़ी खासियतें

Moto Pad 70 Groove पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है

Photo Credit: Motorola

Moto Pad 70 Groove आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। टैबलेट MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक 45W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 10,200mAh की बैटरी है। टैबलेट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Moto Pad 70 Groove के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto Pad 70 Groove Price

Moto Pad 70 Groove के एकमात्र 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। सेल मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर हो रही है। टैबलेट सिर्फ पैंटोन ब्लू सर्फ कलर में खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर की बात करें, तो चुनिंदा बैंक के कार्ड के जरिए इस टैबलेट को खरीदने पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसकी बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 32,999 रुपये हो जाती है।

Moto Pad 70 Groove specifications

Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन, HDR10 और DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड Arm Mali-G615 MC2 GPU है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1  इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट डॉल्बी एटम्स के साथ 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम से लैस है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 70 Groove के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 278.8 mm, चौड़ाई 181.1 mm, मोटाई 6.8 mm और वजन 775 ग्राम है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले TÜV Rheinland फ्लिकर फ्री, TÜV Rheinland फुल केयर डिस्प्ले सर्टिफिकेशन, TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  7. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  10. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.