LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स

LOGIC ने Neo X1 Pro Android टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें 90Hz डिस्प्ले, 8GB RAM, 8000mAh बैटरी और पढ़ाई के लिए खास मैग्नेटिक मिनी-मिरर एक्सेसरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2026 14:47 IST
ख़ास बातें
  • LOGIC Neo X1 Pro में 10.95 इंच की 90Hz डिस्प्ले मिलेगी
  • टैबलेट में 8GB RAM और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट है
  • मैग्नेटिक मिनी-मिरर से कॉपी के नोट्स कैमरे पर दिखा सकेंगे

LOGIC Neo X1 Pro टैबलेट में 90Hz डिस्प्ले और पढ़ाई के लिए खास एक्सेसरीज मिलती हैं

Photo Credit: LOGIC

टेक ब्रांड LOGIC ने भारतीय बाजार में अपना नया Android टैबलेट Neo X1 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया टैबलेट खासतौर पर स्टूडेंट्स, टीचर्स और संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले, 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 8000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि टैबलेट के साथ कंपनी ने कुछ ऐसी एक्सेसरीज भी दी हैं, जो ऑनलाइन पढ़ाई और इंटरैक्टिव लर्निंग के दौरान काम आ सकती हैं।

LOGIC Neo X1 Pro में 10.95 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। लंबे समय तक पढ़ाई या काम करने वालों के लिए डिस्प्ले में लो ब्लू लाइट ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके अलावा स्क्रीन पर एंटी-ग्लेयर और एंटी-फिंगरप्रिंट फिनिश भी मिलती है। कंपनी ने इसमें AG + AF+ Antimicrobial कोटिंग का इस्तेमाल किया है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, चिपसेट के ब्रांड या मॉडल नंबर की जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Neo X1 Pro Android 17 पर चलता है। इसमें Google Mobile Services (GMS) का फुल सपोर्ट मिलता है। यानी यूजर्स को गूगल के ऐप्स और सर्विसेज का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

टैबलेट में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W Type-C चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी स्कूल या ऑफिस के पूरे दिन के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। LOGIC Neo X1 Pro का वजन 520 ग्राम और मोटाई 7.89mm है। टैबलेट में Space Grey कलर का एनोडाइज्ड एल्युमिनियम अलॉय और पॉलीकार्बोनेट चेसिस दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और GPS का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में डुअल स्पीकर, 8MP फ्रंट कैमरा और 13MP रियर कैमरा दिया गया है। इसके स्टैंडर्ड एजुकेशन एडिशन को IP52 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि इसके धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहने की उम्मीद है।

Advertisement

LOGIC ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि Neo X1 Pro के बॉक्स में एक प्रोटेक्टिव केस मिलेगा, जिसमें इंटीग्रेटेड किकस्टैंड मिलता है। इससे टैबलेट को टेबल पर रखकर वीडियो लेक्चर देखने या ऑनलाइन क्लास अटेंड करने में आसानी होगी। इसके साथ एक मैग्नेटिक मिनी-मिरर एक्सेसरी भी दी गई है। इसकी मदद से फ्रंट कैमरे को डेस्क की तरफ करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्टूडेंट्स अपनी कॉपी में लिखे नोट्स, हैंडरिटन असाइनमेंट और दूसरे काम कैमरे के जरिए दिखा सकते हैं। यह फीचर इंटरैक्टिव लर्निंग और ऑनलाइन क्लास के दौरान उपयोगी हो सकता है।

इसके अलावा यूजर्स अलग से मिलने वाले एक्टिव स्टायलस और USB डॉकिंग कीबोर्ड को भी टैबलेट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टायलस की मदद से नोट्स बनाने और लिखने का काम किया जा सकता है, जबकि कीबोर्ड से कंटेंट क्रिएशन और दूसरे प्रोडक्टिविटी टास्क पूरे करने में मदद मिलेगी। LOGIC ने फिलहाल Neo X1 Pro टैबलेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  2. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  3. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  4. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  5. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  6. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  7. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  8. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  9. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.