9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo ने भारत में Lenovo Tab Plus Gen 2 लॉन्च कर दिया है। टैबलेट में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, 9 JBL स्पीकर्स, 10,200mAh बैटरी और Android 16 मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab Plus Gen 2 की शुरुआती कीमत ₹35,999
  • 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी की सुविधा
  • Android 18 तक OS अपडेट और 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट

Lenovo Tab Plus Gen 2 की भारत में कीमत 35,999 रुपये है

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने भारतीय बाजार में अपना नया Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Android 16 के साथ आता है और कंपनी ने इसके लिए Android 18 तक दो बड़े OS अपडेट और साल 2030 तक चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Lenovo Tab Plus Gen 2 में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 10,200mAh बैटरी और JBL के 9-स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Lenovo Tab Plus Gen 2 की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट जल्द ही Lenovo.com, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement

Lenovo Tab Plus Gen 2 में 12.1-इंच 2.5K (2560×1600 पिक्सल) IGZO डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले पर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और कंपनी Android 18 तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। Lenovo Tab Plus Gen 2 की सबसे बड़ी खासियत इसका JBL ट्यून 9-स्पीकर Pro सिस्टम है, जो Dolby Atmos और Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट में Bluetooth Speaker Mode भी दिया गया है, जिससे इसे स्टैंडअलोन ब्लूटूथ स्पीकर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा टैबलेट में 360 डिग्री रोटेटिंग फोल्डिंग स्टैंड दिया गया है, जिसकी मदद से इसे अलग-अलग एंगल पर रखकर वीडियो देखने, ऑनलाइन मीटिंग या वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए Lenovo Tab Plus Gen 2 में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

पावर के लिए इसमें 10,200mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह टैबलेट 15 घंटे तक YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकता है। इसके अलावा यह Lenovo Tab Pen Plus और Lenovo Wireless Keyboard को भी सपोर्ट करता है, जिन्हें अलग से खरीदा जा सकता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7400

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

1600x2560 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

10200 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.