Lenovo लॉन्च करेगी टैबलेट के साइज का फोन! 7.5 इंच बड़ा हो सकता है डिस्प्ले

कथित तौर पर कंपनी एक ऐसे फोन के लिए काम कर रही है जो फोन जैसे फीचर्स और टैबलेट जैसा साइज एक ही डिवाइस में लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2026 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo जल्द ही एक टैबलेट के साइज का स्मार्टफोन पेश कर सकती है।
  • इस फोन में 200 मेगापिक्सल का बड़ा सेंसर दिया जा सकता है
  • Lenovo कथित तौर पर फोन के लिए 1.5K LCD पैनल का इस्तेमाल कर सकती है।

Lenovo जल्द ही एक टैबलेट के साइज का स्मार्टफोन पेश कर सकती है। (सांकेतिक फोटो)

Lenovo जल्द ही एक टैबलेट के साइज का स्मार्टफोन पेश कर सकती है। यह स्क्रीन साइज इससे पहले किसी भी कंपनी ने एक सिंगल डिस्प्ले स्मार्टफोन डिवाइस के लिए इस्तेमाल नहीं किया है। लेनोवो कथित तौर पर 7.5 इंच बड़े फोन पर काम कर रही है जो कि कंपनी का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन होगा। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का बड़ा सेंसर दिया जा सकता है जो पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से कथित नए डिवाइस के बारे में।

Lenovo ला रही सबसे बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन
Lenovo मार्केट में 7.5 इंच बड़ी स्क्रीन वाला फोन मार्केट में पेश कर सकती है जो कि किसी टैबलेट के जैसा हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से यह जानकारी (via) दी गई है। कंपनी इस फोन में 200 मेगापिक्सल का बड़ा सेंसर इस्तेमाल कर सकती है जो कि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Lenovo कथित तौर पर फोन के लिए 1.5K LCD पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी बड़े स्क्रीन डिजाइन पर काम कर रही है। टेस्टिंग के तौर पर कंपनी एक चौड़े, फ्लैट, और 7.5 इंच बड़े डिस्प्ले पर काम कर रही है। हालांकि यह खबर भीतरी जानकारी पर आधारित है और कंपनी की ओर से अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है। 

7.5 इंच बड़ा स्मार्टफोन एक ऐसे डिवाइस के रूप में आ सकता है जो न तो एक स्टैंडर्ड फोन साइज है और न ही एक स्टैंडर्ड टैबलेट साइज डिवाइस है। यह इन दोनों के बीच का डिवाइस हो सकता है जो मार्केट में एक नई कैटिगरी को पैदा कर सकता है। संभावना है कि कंपनी एक ऐसे फोन के लिए काम कर रही है जो फोन जैसे फीचर्स और टैबलेट जैसा साइज एक ही डिवाइस में लेकर आ सकता है। अगर यह खबर सच साबित होती है तो मार्केट में एक ऐसा डिवाइस आ सकता है जो नई कैटिगरी को परिभाषित करेगा। बहरहाल, इस बारे में केवल कयास ही लगाया जा सकता है जब तक कि कंपनी डिवाइस की अधिकारिक घोषणा नहीं कर देती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.