आईबॉल स्लाइड स्नैप 4जी2 टैबलेट में है 7 इंच डिस्प्ले, जानें कीमत और सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 12:06 IST
आईबॉल ने नया स्लाइड स्नैप 4जी2 टैबलेट पेश किया है। इस डिवाइस की कीमत कंपनी ने 7,499 रुपये रखी है। जल्द ही यह टैब देशभर में बड़े रिटेल स्टोर पर मिलना शुरू हो जाएगा। टैबलेट 9 सिस्टम लैंग्वेज के साथ 21 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका सिम कार्ड के जरिए 4जी एलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट करना। डुअल सिम टैबलेट वॉयस कॉलिंग भी सपोर्ट करता है। टैबलेट में इनबिल्ट रिसीवर और ईयरपीस दिए गए जिससे अब वॉयस कॉल के लिए अगल से हेडसेट की जरूरत नहीं होगी।

इसके अतिरिक्त इसमें 360 सिक्योरिटी लाइट ऐप और कुछ दूसरे गेमिंग ऐप जैसे क्रिकेट फ्री, बबल बैश 3, मोटोक्रोस: ट्रायल एक्सट्रीम और स्पाइडर-मैन भी पहले से इंस्टॉल आते हैं।

आईबॉल के इस नए टैबलेट में (1024x600 पिक्सल) 7 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन की मोटाई 10.11 एमएम है। टैबलेट में में क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। बात करें कैमरे की तो आईबॉल स्लाइड स्नैप 4जी2 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, यूएसबी, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी ओटीजी जैसे फीचर मौजूद हैं। टैबलेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 3500 एमएएच बैटरी दी गई है।
Advertisement

टैब के साथ एक मुफ्त वाई-केबल भी आती है। जिससे आप एक ही समय पर डिवाइस को चार्ज करने के साथ-साथ यूएसबी-इनेबल डिवाइस से कनेक्ट भी कर सकते हैं। आईबॉल स्लाइड स्नैप 4जी2 में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सल और पॉवरपॉइंट जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

पिछले हफ्ते ही आईबॉल स्लाइड को-मेट को तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।  वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक डु्अल सिम सपोर्ट वाले आईबॉल स्लाइड को-मेट टैबलेट में (1280x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 8 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 188.68 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स ए7 प्रोसेसर है। 1 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू  है। टैबलेट में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसमें से यूजर को फाइल स्टोरेज और ऐप डाउनलोड के लिए 3.64 जीबी ही मिलेगी। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.