iBall Slide Imprint 4G टैबलेट लॉन्च, कर सकता है 'आधार' की वेरिफिकेशन

iBall ने अपनी मौज़ूदा टैबलेट रेंज का विस्तार करते हुए नया मॉडल Slide Imprint 4G Tablet उतारा है। टैबलेट की सबसे अहम बात है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 26 जून 2018 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Slide Imprint 4G Tablet में आधार वेरिफिकेशन संभव है
  • सबसे सुरक्षित बायोमेट्रोक ऑथेंटिकेशन से लैस होने का किया गया है दावा
  • इसकी कीमत 18,999 रुपये है

iBall Slide Imprint 4G

iBall ने अपनी मौज़ूदा टैबलेट रेंज का विस्तार करते हुए नया मॉडल Slide Imprint 4G Tablet उतारा है। टैबलेट की सबसे अहम बात है इसमें दिया गया यूनीक इंटीग्रेटिड फिंगरप्रिंट सेंसर, जो आधार-अधिकृत है। कंपनी ने इसे सबसे सुरक्षित बायोमेट्रोक ऑथेंटिकेशन से लैस बताया है। यानी, iBall Slide Imprint 4G Tablet को आधार ऑथेंटिकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। बताया गया है कि टैबलेट ना सिर्फ स्कैन और रिकॉर्ड करेगा, साथ ही यह संबंधित व्यक्ति की पहचान को भी वेरिफाई करेगा। हालांकि, टैबलेट में आम फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। यूज़र को इसी इंटीग्रेटिड फिंगरप्रिंट सेंसर से काम चलाना होगा।

iBall Slide Imprint 4G Tablet को खास तौर से आधार ऑथेंटिकेशन में प्रयोग करना सुविधाजनक होगा। यानी, बैंक, सरकारी कार्यालय, आरटीओ, शैक्षिक संस्थाओं आदि में इसका इस्तेमाल ख़ासा अहम हो सकता है। टैबलेट में कंपनी ने 22 स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट दिया है। इसमें एसटीक्यूसी-सर्टीफाइड आइरिस स्कैनर भी है। iBall Slide Imprint 4G Tablet को ब्लैक रंग वेरिएंट में लाया गया है। इसकी कीमत 18,999 रुपये है। टैबलेट को अगर बिना इंटीग्रेटिड फिंगरप्रिंट सेंसर के खरीदते हैं तो कीमत होगी 11,999 रुपये।
 

iBall Slide Imprint 4G Tablet स्पेसिफिकेशन

iBall Slide Imprint 4G Tablet सपोर्ट करता है 4जी। टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें है 7 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले। साथ में है मल्टी-टच सपोर्ट। iBall Slide Imprint 4G Tablet में काम करता है क्वाड कोर एआरएम कॉरटेक्स ए53 प्रोसेसर, जिसका साथ देते हैं 1 जीबी रैम। टैबलेट का 2 जीबी रैम वेरिएंट भी है।

कैमरे पर आएं तो iBall Slide Imprint 4G Tablet में 5 मेगापिक्सस का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका साथ देता है एलईडी फ्लैश। टैबलेट में 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज और 16 जीबी स्टोरेज का विकल्प है। इन्हें 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से टैबलेट सपोर्ट करता है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई समेत हेडफोन जैक को। पर्याप्त सेंसर के साथ iBall Slide Imprint 4G Tablet को पावर देती है 5000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iBall
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.