10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च

Huawei MatePad Pro Max लॉन्च हो गया है। इसमें 13.2 इंच OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 10400mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2026 16:14 IST
ख़ास बातें
  • सिर्फ 4.7mm मोटाई के साथ आया नया Huawei टैबलेट
  • 13.2 इंच OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा
  • 10,400mAh बैटरी और 50MP कैमरा दिया गया है

Photo Credit: Huawei

Huawei ने बैंकॉक में हुए अपने लॉन्च इवेंट में Huawei MatePad Pro Max टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फ्लैगशिप टैबलेट है। इसकी मोटाई सिर्फ 4.7mm और वजन 499 ग्राम है। टैबलेट में 13.2 इंच का Flexible OLED PaperMatte डिस्प्ले, 3K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 10,400mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस में 50MP रियर कैमरा, स्टायलस सपोर्ट और कीबोर्ड एक्सेसरी सपोर्ट भी मिलता है।

Huawei MatePad Pro Max को कंपनी ने 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत £999.99 (करीब 1,28,400 रुपये) रखी गई है। टैबलेट Blue और Space Gray कलर ऑप्शन में आएगा। हालांकि कंपनी के मुताबिक इसकी उपलब्धता अलग-अलग मार्केट के हिसाब से अलग हो सकती है।

Huawei MatePad Pro Max में 13.2 इंच का Flexible OLED PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 3K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 1600 nits पीक ब्राइटनेस और 1440Hz PWM Dimming फीचर मिलता है। कंपनी के मुताबिक PaperMatte टेक्नोलॉजी ग्लेयर को कम करती है और तेज रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी देती है। टैबलेट के बेजल्स सिर्फ 3.55mm पतले हैं और फ्रंट कैमरा को बेजल के अंदर ही फिट किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें छह स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें क्वाड-ड्राइवर बेस सिस्टम मिलता है। इसके अलावा चार माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।

Huawei का कहना है कि MatePad Pro Max को PC-लेवल प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। टैबलेट कीबोर्ड एक्सेसरीज और स्टायलस इनपुट को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें पिछले MatePad Pro 2025 मॉडल के मुकाबले 20 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत बेहतर हीट डिसिपेशन मिलता है।

Advertisement

टैबलेट में 10,400mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक दे सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.