Huawei MatePad 11.5 inch S टैबलेट 2.8K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिलती है। साथ में फास्ट चार्जिंग के लिए 22.5W चार्जर सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2024 09:39 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिलती है।
  • इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
  • इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन है।

Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet में 11.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: ITHome

Huawei ने टैबलेट सेग्मेंट में नया MatePad 11.5 inch S टैबलेट लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है टैबलेट 11.5 इंच के डिस्प्ले से लैस जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन दिया गया है। HarmonyOS 4.2 पर रन करने वाला यह टैबलेट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। टैबलेट में 8000एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet Price

Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet की कीमत €399 (लगभग 35,000 रुपये) है। कंपनी ने इसके साथ M-Pencil StarLight स्टाइलस भी लॉन्च किया है जिससे इसमें मल्टीटास्किंग भी की जा सकती है। लेकिन ग्राहक को इसके लिए अलग से कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इसे तीन कलर्स में लॉन्च किया है जिसमें Space Gray, Frost Silver, और Violet शामिल है।   
Advertisement
 

Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet Specifications

Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet में 11.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक IPS स्क्रीन है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन है। कंपनी ने इसमें PaperMatte टेक्नोलॉजी भी दी है जिसके कारण यह आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ने देता है। कंपनी ने प्रोसेसर के बारे में यहां जानकारी नहीं दी है। डिवाइस  HarmonyOS 4.2 पर रन करता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें M-Pencil StarLight स्टाइलस भी सपोर्टेड है। 

टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिलती है। साथ में फास्ट चार्जिंग के लिए 22.5W चार्जर सपोर्ट है। हुवावे के इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और सेल्फी भी कैप्चर कर सकता है। साथ में वीडियो कॉलिंग के लिए भी उपयुक्त है। टैबलेट का वजन 510 ग्राम है। इसकी मोटाई देखें तो यह 6.2mm में आता है जो कि काफी स्लीक डिजाइन में पेश किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.