HONOR ने चीन में HONOR WIN Tablet पेश कर दिया है जो कि 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।
HONOR WIN Tablet में 8 इंच की 2.3K OLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: HONOR
बड़ी बैटरी वाले टैबलेट आज के समय में ट्रेंड बन रहे हैं। अधिकतर कंपनियां अब टैबलेट में 10,000mAh या उससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी प्रदान कर रही हैं जो कि बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस को लंबे समय तक चला सकती हैं। अब HONOR ने चीन में HONOR WIN Tablet पेश कर दिया है जो कि 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह टैबलेट Adreno 840 GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है। आइए HONOR WIN Tablet के बारे में विस्तार से जानते हैं।
HONOR WIN Tablet के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,499 yuan (लगभग ₹63,646) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹77,792) है। यह टैबलेट फिलहाल ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री चीनी बाजार में 31 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस टैबलेट को चीन के बाहर भारत या ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की कोई घोषणा नहीं की है।
HONOR WIN Tablet में 8 इंच की 2.3K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2304x1440 पिक्सल, 240Hz-60Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 4440Hz अल्ट्रा हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। इस टैबलेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 840 GPU से लैस किया गया है। इस टैबलेट में 12GB/16GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चलता है।
WIN टैबलेट के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट की लंबाई 189.34 मिमी, चौड़ाई 121.48 मिमी, मोटाई 6.1 मिमी और वजन 315 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी