HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition First Impression : बच्‍चों के इस टैबलेट में कितना दम? जानें

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition की कीमत 13,999 रुपये है।  

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 15:31 IST
ख़ास बातें
  • HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition खासतौर बच्‍चों के लिए है
  • पैरंटल कंट्रोल की सुविधा भी इसमें मिलती है
  • 8300mAh की बैटरी है ऑनर किड्स टैबलेट में

टैब में लगा सॉफ्ट प्रोटेक्टिव केस, फूड-ग्रेड सिलिकॉन का बना है। बेबी पेसिफायर्स, स्‍ट्रॉ, फूड कंटेनर्स भी इसी सिलिकॉन से बनाए जाते हैं।

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition First Impression : मैं तोता, मैं तोता…एक मोटा हाथी झूम के चला…ऊपर पंखा चलता है, नीचे बेबी सोता है…! ऐसे कई गाने, कार्टून्‍स हर उस घर में सुनाई, दिखाई देते हैं, जहां छोटे बच्‍चे हैं। जिन घरों में ये गाने बजते हैं, उनकी समस्‍याएं आमतौर पर एक हैं। पैरंट्स अक्‍सर कहते हैं- बच्‍चा दिन-रात मोबाइल में घुसा रहता है। अरे! हमने तो स्‍मार्ट टीवी लगा रखा है, फ‍िर भी उसे (बच्‍चे को) फोन ही चाहिए। क्‍या बताऊं हमारा तो (बच्‍चा) यूट्यूब कम, शॉर्ट्स ज्‍यादा देखता है। मेरे बेटे ने गेम डाउनलोड कर-करके पूरा फोन भर दिया…। ऐसी अनेकों चुनौतियां पैरंट्स के सामने हैं। सभी में एक बात कॉमन है कि मां-बाप के अपने फोन अपने नहीं रहे। ज्‍यादातर वक्‍त वो बच्‍चों के ‘कब्‍जे' में होते हैं। इसका एक अच्‍छा उपाय है, बच्‍चे के लिए एक टैबलेट, जो एंटरटेनमेंट से लेकर उसकी पढ़ाई में भी काम आए। HONOR का नया टैबलेट HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition (ऑनर पैड एक्‍स8ए किड्स एडिशन) हाल ही में लॉन्‍च हुआ है। कुछ दिनों से मैं और मेरी बेटी इसे इस्‍तेमाल कर रहे हैं। कैसा है बच्‍चों के लिए यह टैब, जानते हैं First Impression में।

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition की कीमत 13,999 रुपये है।  
Advertisement
 

डिजाइन (Design)

डिजाइन इस टैबलेट का सबसे अहम पहलू है। यही चीज इसे बाकी टैबलेट्स से अलग बनाती है। मार्केट में शायद ही कोई टैबलेट होगा, जिसका डिजाइन खासतौर पर बच्‍चों पर केंद्रित हो। टैब के चारों ओर स्‍काई ब्‍लू कलर का एक सॉफ्ट प्रोटेक्टिव केस लगा है, जो टैब गिरने पर उसे डैमेज होने से बचा सकता है। एक ग्रीन कलर का हैंडल टैबलेट में है, जिससे इसे पकड़ना आसान हो जाता है। यही हैंडल, वीडियोज देखते वक्‍त या ऑनलाइन पढ़ाई के टाइम स्‍टैंड का काम भी करता है।

ऑनर का कहना है कि टैब में लगा सॉफ्ट प्रोटेक्टिव केस, फूड-ग्रेड सिलिकॉन का बना है। बेबी पेसिफायर्स, स्‍ट्रॉ, फूड कंटेनर्स भी इसी सिलिकॉन से बनाए जाते हैं यानी यह बच्‍चों के लिए सुरक्षित है। 7 साल की मेरी बेटी को टैब का डिजाइन खूब पसंद आया। करीब 495 ग्राम के टैब को वह आराम से पकड़ पा रही थी। हैंडल को इस्‍तेमाल करना भी उसे अच्‍छा लग रहा था और स्‍टैंड की तरह टैब को यूज करने में उसे कोई परेशानी नहीं हुई।  

प्रोटेक्टिव केस का टेक्‍सचर ऐसा है, जिससे यह हाथ से जल्‍दी गिरता नहीं। हालांकि बहुत छोटे बच्‍चे अपने दम पर इसे इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। मेरा मानना है कि 4 साल से कम उम्र के बच्‍चों को इसे इस्‍तेमाल करने के लिए पैरंट्स की हेल्‍प चाहिए होगी।

Advertisement
ऑनर ने इस टैबलेट के साथ एक स्‍टायलस यानी S-पेन भी दिया है। यह टच के रूप में कई तरह के काम कर सकता है और टैब के पीछे बनाई गई जगह में फ‍िट हो जाता है। कंपनी ने इस बात का ध्‍यान रखा है कि S पेन को बच्‍चे खो सकते हैं, इसलिए उसे एक मजबूत धागे के साथ प्रोटेक्टिव केस से बांधा है। 
 

डिस्‍प्‍ले (Display) 

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में 11 इंच का TFT LCD (IPS) डिस्‍प्‍ले है। इसमें 1920x1200 पिक्‍सल्‍स का फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्‍प्‍ले में 400 निट्स तक ब्राइटनेस है। सबसे अच्‍छी बात है कि यह डिस्‍प्‍ले TUV Rheinland सर्टिफाइड है। इसका मतलब है कि यह आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली ब्‍लू लाइट और फ्लिकर फ्री व्यू से काफी सुरक्षा देता है।

Advertisement
ई-बुक मोड भी इसमें दिया गया है, जो तब काम आएगा, जब बच्‍चा टैबलेट पर कुछ पढ़ रहा होगा। जैसे- कोई ई-बुक, न्‍यूजपेपर या कॉमिक्‍स। डिस्‍प्‍ले को लेकर मेरा शुरुआती अनुभव अच्‍छा रहा। इसने मेरी आंखों को ज्‍यादा थकाया नहीं। कोई चुभन भी महसूस नहीं हुई। डिस्‍प्‍ले में उभरने वाले कलर-कॉन्‍ट्रास्‍ट का संतुलन भी बेहतर था। डिस्‍प्‍ले में स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर भी लगा है, जो इसे स्‍क्रैच से बचाता है।  
 

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर (Processor, Software)

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 4G प्रोसेसर दिया गया है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। शुरुआती एक हफ्ते में मुझे इसकी परफॉर्मेंस ठीक लगी। मेरी बेटी ने कुछ गेम्‍स इसमें डाउनलोड किए, जो अच्‍छे से चल रहे थे। गूगल क्रोम में 7 से 8 ब्राउजर खोलने के बाद भी यह अच्‍छे से परफॉर्म कर रहा था। दिल्‍ली में प्रदूषण के कारण पांचवीं तक क्‍लासेज ऑनलाइन मोड में आ गई हैं। अब मैं यह भी टेस्‍ट करूंगा कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान यह कितना कारगर है। रिव्‍यू में हम इसकी परफॉर्मेंस पर डिटेल में बात करेंगे, जिसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। 
 

बैटरी, कैमरा (Battery, Camera)

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में 8300mAh की बैटरी है। बच्‍चों के टैबलेट के नजरिए से यह क्षमता पर्याप्‍त है। शुरुआती यूज में बैटरी आराम से एक दिन चल रही है। इस दौरान में टैब को ठीकठाक इस्‍तेमाल कर रहे हैं। जैसे- उस पर वीडियोज देख रहे हैं और मैं ऑनलाइन रीडिंग कर रहा हूं। इस टैब का बैटरी हम टेस्‍ट भी करेंगे, जिसके रिजल्‍ट रिव्‍यू में बताएंगे।  
Advertisement

लेकिन ऑनर ने इस टैब के साथ चार्जर नहीं दिया है। बॉक्‍स में टैबलेट, सिम इजेक्‍टर पिन और यूजर मैनुअल के अलावा एक टाइप सी केबल मिलती है, जिसे आपको अपने फोन के एडप्‍टर में लगाना होगा या फ‍िर इस टैब का एडप्‍टर अलग से खरीदना होगा। 

HONOR के किड्स टैबलेट में दो कैमरा हैं। बैक साइड में f/2.2 AF अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में f/2.2 FF अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोटोग्राफी की उम्‍मीद मैं इस टैब से ज्‍यादा नहीं कर रहा, लेकिन इसकी वीडियो कॉल क्षमता और ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कैमरा कितना प्रभावी है, यह देखूंगा। 
Advertisement
 

अन्‍य फीचर्स (Other Features)

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition में कई अहम फीचर्स दिए गए हैं जैसे- पैरंटल गाइडेंस। इससे पैरंट्स यह तय कर पाएंगे कि बच्‍चा ऑनलाइन इंटरनेट पर क्‍या देखे। बच्‍चे के लिए स्‍क्रीन टाइम भी सेट किया जा सकता है और ऐप्‍स को मैनेज किया जा सकता है। यानी आप जितना चाहेंगे, बच्‍चा उतना ही टैब को इस्‍तेमाल कर पाएगा। 

इसमें गूगल किड्स स्‍पेस प्री-इंस्‍टॉल है, जिसकी मदद से बच्‍चे इंटरेक्टिव गेम्‍स खेल सकते हैं। नॉलेज हासिल कर सकते हैं। ऑनर नोट्स की सुविधा इस टैब में है। उस पर S पेन की मदद से स्‍केच बनाए जा सकते हैं। पेंसिल की तरह लिखाई की जा सकती है। 

शुरुआती इस्‍तेमाल में मुझे यह टैबलेट पसंद आ रहा है। साफ-सुथरे यूजर इंटरफेस की वजह से इसे इस्‍तेमाल करना आसान है। हालांकि कुछ प्री-लोडेड ऐप्‍स की जरूरत नहीं थी जैसे-नेटफ्लिक्‍स। छोटे बच्‍चों के लिए नेटफ्लिक्‍स का क्‍या काम? मुझसे ज्‍यादा मेरी बेटी यह टैब यूज कर रही है। उसका अनुभव भी आपसे रिव्‍यू में शेयर करूंगा।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8300 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.