हॉनर ने लॉन्च किया 3 जीबी रैम वाला टैबलेट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2016 12:59 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर पैड 2 में 8 इंच का फुल-एचडी (1200x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • टैबलेट में स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है
  • इसकी कीमत करीब 9,900 रुपये से शुरू होती है
हुवावे के स्वामित्व वाली कंपनी हॉनर ने आज अपना हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी ने चीन में आयोजित एक इवेंट में हॉनर पैड 2 टैबलेट और हॉनर वॉच एस1 भी लॉन्च किया। हॉनर पैड 2 की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,900 रुपये) है।

हॉनर पैड2 के गोल्ड व व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोर्ज वाले वाईफाई वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,900 रुपये) है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाली वाईफाई वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,855 रुपये) जबकि 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले 4जी वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,835 रुपये) है।
Advertisement

हॉनर पैड 2 में 8 इंच का (1920 × 1200 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। इस टैबलेट में 3 जीबी रैम है। यह डिवाइस 16 व 32 जीबी के दो वेरिएंट में मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को 128 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 4.1 दी गई है। यह टैबलेट वॉयस कॉलिंग सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट को पावर देने के लिए 4800 एमएएच की बैटरी दी गई है। हॉनर पैड 2 में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास, माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो हॉनर पैड 2 में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.