HMD Slate Tab 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 13MP कैमरा, Snapdragon 7s Gen 2 के साथ होगा लॉन्च!

HMD Slate Tab 5G में 10.6 इंच की IPS डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2024 09:50 IST
ख़ास बातें
  • HMD Slate Tab 5G में 10.6 इंच की IPS डिस्प्ले होगी।
  • HMD Slate Tab 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • HMD Slate Tab 5G में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

HMD Slate Tab 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा होगा

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD ग्लोबल कथित तौर पर HMD Slate Tab 5G पर काम कर रहा है। हाल ही में आई एक लीक से यह भी पता चला है कि HMD ग्लोबल लूमिया डिजाइन के साथ एक टैबलेट लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। इसके अलावा ब्रांड HMD Skyline नाम के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो Nokia Lumia 920 पर बेस्ड है। यहां हम आपको HMD Slate Tab 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

HMD Slate Tab 5G Specifications


लीक के अनुसार, HMD Slate Tab 5G में लूमिया स्मार्टफोन जैसा आकर्षक और शानदार कलर्स के साथ एक फ्लैट-बैक डिजाइन होगा। इसमें 10.6 इंच की IPS डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। 

इस टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। सामान प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Pad Pro और Poco Pad जैसे टैबलेट में भी उपलब्ध है। टैबलेट में 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट कथित तौर पर 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 9,250mAh की बैटरी से लैस होगा। अतिरिक्त फीचर्स में सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 3.5 मिमी हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.2 और एक इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम शामिल होगा। टैबलेट स्टाइलस इनपुट का भी सपोर्ट करता है और कीबोर्ड कवर से कनेक्ट हो सकता है।


Advertisement
HMD Skyline Specifications


हालांकि, इस टैबलेट की रिलीज तारीख के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन HMD Skyline स्मार्टफोन जुलाई में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि HMD एक अन्य स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है जिसे HMD Ridge Pro कहा जाता है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर होगा। इस इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। हालांकि, इस की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह अगले महीने किसी समय मिड कैटेगरी में लॉन्च होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.