अल्काटेल ने भारत में लॉन्च किया पहला टैबलेट, कीमत 10,499 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 27 अगस्त 2015 18:31 IST
अल्काटेल ने गुरुवार को भारतीय टैबलेट मार्केट में कदम रखते हुए अपना वनटच पॉप 8एस डिवाइस लॉन्च किया। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला डिवाइस है। 4जी-एलटीई को सपोर्ट करने वाला यह टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसकी कीमत 10,499 रुपये है।

अल्काटेल वनटच पॉप 8एस टैबलेट एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें एक सिम कार्ड के लिए जगह दी गई है। डिवाइस में 8 इंच का डबल्यूएक्सजीए (800x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। टैबलेट 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 1जीबी रैम के साथ आएगा।

3 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ अल्काटेल वनटच पॉप 8एस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है, साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले वनटच पॉप 8एस के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (64जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो अल्काटेल वनटच पॉप 8एस टैबलेट में 4जी एलटीई (बैंड1/3/5/7/8/20), वाई-फाई, ब्लूटूथ स्मार्ट 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी मौजूद है। डिवाइस में 4060एमएएच की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 351 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। टैबलेट का वज़न 327 ग्राम है और इसका साइज़ 209x123x7.99मिलीमीटर। डिवाइस का ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.