Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Ai+ NovaTab लॉन्च कर दिया है।
Ai+ NovaTab में 11.97 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
Photo Credit: Ai+
Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Ai+ NovaTab लॉन्च कर दिया है। Ai+ के इस टैबलेट में लंबे समय तक चलने वाली बड़ी 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा से लैस किया गया है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर T760 प्रोसेसर आता है। आइए Ai+ NovaTab के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Ai+ NovaTab के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। यह टैबलेट बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह टैबलेट डार्क ब्लू और सिनेनमन ब्राउन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस टैबलेट की सेल 7 अक्टूबर से बाजार में शुरू होगी।
Ai+ NovaTab में 11.97 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर Unisoc T760 चिपसेट के साथ Arm Mali-G57 MC4 GPU दिया गया है। इसमें 6GB/8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर चलता है। इस टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो NovaTab के रियर में HDR सपोर्ट वाला एआई एसिस्टेड 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह टैबलेट 5G और वाई-फाई कनेक्टिविटी के सपोर्ट में आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी