महिला ने की अपने डॉगी की गोद भराई, देखें वायरल वीडियो

Viral Video : वीडियो दिल जीतने वाला है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला कितने प्‍यार से अपने डॉगी की गोद भराई कर रही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 18:52 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
  • अब तक 51 लाख लोग इसे देख चुके हैं
  • महिला ने अपने डॉगी को दिया बेबी शॉवर

Viral Video : वह अपने डॉगी को शॉल से लपेटती हैं। उसे फूलों की माला पहनाती हैं। तिलक लगाती हैं और पैरों में कंगन डालती हैं।

दो हफ्ते पहले झारखंड से आई एक खबर ने सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। धनबाद में एक परिवार ने अपने डॉगी का जन्‍मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। केक काटा गया। परिवार और पड़ोसी बर्थडे में शामिल हुए। खूब मस्‍ती हुई। बर्थडे की तस्‍वीरों ने सोशल मीडिया में भी सुर्खियां बटोरीं। पालतू जानवर रखने वालों के बीच ये ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। कोई अपने डॉगी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है, तो कोई डॉगी की शादी रचा रहा है। एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने डॉगी की गोद भराई कर रही हैं।  

सुजाता नाम की महिला ने यह वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पोस्‍ट किया है, जिसे अबतक 51 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो दिल जीतने वाला है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला कितने प्‍यार से अपने डॉगी की गोद भराई कर रही हैं। वह अपने डॉगी को शॉल से लपेटती हैं। उसे फूलों की माला पहनाती हैं। तिलक लगाती हैं और पैरों में कंगन डालती हैं। इस दौरान डॉगी भी बैठा रहता है और सुजाता की बात मानता दिखाई देता है।  

इसके बाद डॉगी को उसकी मनपसंद चीजें परोसी जाती हैं, जिनमें संभवत: डॉगी का फूड, अंडे, हड्ड‍ियां आदि नजर आ रहे हैं। सुजाता इस गोद भराई को बहुत सादगी से पूरा करती हैं। कोई शोर-शराबा नहीं। वह आस-पड़ोस के डॉगी को खाना खिलाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो 20 नवंबर को शेयर किया गया था, जिसे 51 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 
 

सुजाता के वीडियो पर उन्‍हें दिल जीतने वाले कमेंट्स मिल रहे हैं। लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। डॉगी के प्रति उनके प्‍यार की सराहना की जा रही है। लोग इस बात से खुश हैं कि सुजाता ने बेहद सा‍दगी के साथ सबकुछ किया और आसपास के डाॅगी को भी इस आयोजन का हिस्‍सा बनाया। पालतू जानवरों के प्रति लोगों का ऐसा प्‍यार आए दिन वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.