Thar.e इलेक्ट्रिक व्हीकल के फैन हुए ये मंत्री, आनंद महिंद्रा को टैग कर खास अंदाज में की तारीफ!

Thar.e कॉन्सेप्ट मॉडल का डिज़ाइन बेहद ही आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक दिखता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 10:15 IST
ख़ास बातें
  • पोस्ट में मंत्री ने अपने अंदाज में Thar.e की तारीफ की।
  • पोस्ट को अब तक 13 लाख बार देखा जा चुका है।
  • EV को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।

Thar.e कॉन्सेप्ट मॉडल का डिज़ाइन बेहद ही आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक दिखता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने हाल ही में मशहूर एसयूवी थार का इलेक्ट्रिक वर्जन थार ई (Thar.e) पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट व्हीकल को लोगों ने बहुत पंसद किया। यहां तक कि नागालैंड के एक मंत्री इस व्हीकल के फैन हो गए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए खास अंदाज में इसकी तारीफ की। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं मंत्री ने क्या कहा, और उसके जवाब में फिर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने क्या जवाब दिया। 

Mahindra Thar का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वर्जन Thar.e कंपनी द्वारा हाल ही में शोकेस किया गया था। इस वर्जन को लोगों ने बहुत पसंद किया। यहां तक कि नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग भी इस वर्जन के कायल हो गए। कॉन्सेप्ट व्हीकल की तारीफ करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया साइट X (पहले Twitter) पर पोस्ट किया। उन्होंने इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा को भी टैग किया। देखें ये पोस्ट- 

पोस्ट में मंत्री ने अपने अंदाज में Thar.e की तारीफ की। BJP नेता ने थार इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट की फोटो ट्वीट में शेयर की और आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा- "बिग ब्रो @आनंदमहिंद्रा, ये तो नेक्स्ट लेवल है! कुडोज टू यॉर टीम।" 

आनंद महिंद्रा ने भी इसका जवाब दिया और ट्वीट में लिखा-"हे छो ब्रो (छोटे ब्रो) आखिर आपके लेवल तक पहुंच गए! व्हेन दिस इज लांच्ड, विल टेक यू फॉर अ स्पिन इन ईट!" यानि जब थार ई लॉन्च होगी तब हम (आनंद महिंद्रा) आपको इसमें एक राइड पर लेकर जाएंगे। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट को अब तक 13 लाख बार देखा जा चुका है। इसे 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। Thar.e कॉन्सेप्ट मॉडल का डिज़ाइन बेहद ही आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक दिखता है। कार एग्रेसिव लुक के साथ आती है। जिसमें स्क्वायर आकार में एलईडी हेडलैंप दिखते हैं। इसी तरह रियर में टेललैंप भी दिए गए हैं। लोगों को इसके लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार है। आनंद महिंद्रा ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  2. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  5. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  7. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  2. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  3. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  4. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  5. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  6. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  7. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  9. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  10. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.