'गाड़ी आराम से चलाया कर!' शिखर धवन ने ऋषभ पंत को पहले ही दी थी सलाह! देखें वायरल वीडियो

वीडियो पर यूजर्स के भी खूब सारे कमेंट्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 21:29 IST
ख़ास बातें
  • शिखर धवन इसमें ऋषभ पंत को गाड़ी चलाने के बारे में सलाह दे रहे हैं
  • ऋषभ पंत हाल ही में एक बेहद गंभीर सड़क हादसे के शिकार हुए हैं
  • वीडियो पर यूजर्स भी लगातार अपनी राय दे रहे हैं

वायरल वीडियो में ऋषभ पंत शिखर धवन से उनको एक सलाह देने के लिए कहते हैं।

ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट होने के बाद वो अस्तपताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिखर धवन और ऋषभ पंत की बातचीत दिखाई गई है। दरअसल यह वीडियो शिखर धवन के एक इंटरव्यू का है। यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि शिखर धवन इसमें ऋषभ पंत को गाड़ी चलाने से संबंधित सलाह देते नजर आ रहे हैं। चूंकि ऋषभ पंत हाल ही में एक बेहद गंभीर सड़क हादसे के शिकार हुए हैं इसलिए उनके फैंस इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार अपनी राय भी दे रहे हैं जो ड्राइविंग से ही संबंधित है। 

कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद ऋषभ पंत अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनके घुटने, कलाई और पीठ में चोटें लगने की खबर है। जाहिर है अभी उनके पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लग सकता है। लेकिन इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शिखर धवन और ऋषभ पंत की बातचीत दिखाई गई है। शिखर धवन इसमें ऋषभ पंत को सलाह देते हुए कह रहे हैं कि गाड़ी आराम से चलानी चाहिए। यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब ऋषभ कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। आप भी देखें वीडियो- 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन और ऋषभ पंत आपस में मस्ती मजाक करते हुए दिख रहे हैं। उसके बाद ऋषभ पंत शिखर धवन से उनको एक सलाह देने के लिए कहते हैं। ऋषभ कहते हैं, 'कोई एक एडवाइस जो आप मुझे देना चाहते हैं?' इस पर शिखर धवन कहते हैं, 'गाड़ी आराम से चलाया कर।' इस पर ऋषभ पंत हंसने लगते हैं और साथ में शिखर धवन भी हंस पड़ते हैं। लेकिन बाद में ऋषभ कहते हैं, 'ठीक है, मैं आपकी सलाह मानता हूं और गाड़ी आराम से चलाया करूंगा।' यह वीडियो बताता है कि ऋषभ शायद पहले से ही तेज स्पीड में गाड़ी चलाने के शौकीन रहे होंगे, इसीलिए शिखर धवन ने उनको सीधे ही यह सलाह दे डाली। 

वीडियो पर यूजर्स के भी खूब सारे कमेंट्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर ऋषभ पंत शिखर धवन की सलाह को गंभीरता से लेते तो शायद आज ये हादसा न होता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अच्छे दोस्तों की सलाह को मान लेना चाहिए क्योंकि कई बार उनके माध्यम से भगवान ही बोल रहे होते हैं। ऐसे और भी बहुत सारे कमेंट्स इस वीडियो पर फैंस कर रहे हैं। इस वीडियो को अब सीधे ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट से जोड़कर देखा जा रहा है जिससे यह तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.