भारतीय इंजीनियर का AI हेलमेट हुआ वायरल, नियम तोड़ते ही ट्रैफिक पुलिस को जाएगी डिटेल

बेंगलुरु में एक भारतीय टेक प्रोफेशनल ने ट्रैफिक नियमों से परेशान होकर अपने हेलमेट को AI डिवाइस में बदल दिया। यह हेलमेट नियम तोड़ने वालों को पहचानकर सबूत के साथ पुलिस तक रिपोर्ट भेजता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 17:46 IST
ख़ास बातें
  • AI हेलमेट रियल टाइम में ट्रैफिक उल्लंघन पकड़ता है
  • सबूत और लोकेशन के साथ पुलिस को जाती है रिपोर्ट
  • सोशल मीडिया पर “पीक बेंगलुरु इनोवेशन” बताया जा रहा है

Photo Credit: X/ @the2ndfloorguy

बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्याओं से परेशान एक भारतीय टेक प्रोफेशनल का अनोखा जुगाड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस टेकी ने अपने हेलमेट को ही AI-पावर्ड ट्रैफिक मॉनिटरिंग डिवाइस में बदल दिया, जो सड़क पर नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सीधे सबूत के साथ पुलिस तक रिपोर्ट भेज देता है। इस इनोवेशन को लोग “पीक बेंगलुरु मोमेंट” बता रहे हैं और कई यूजर्स इसे देशभर में लागू करने की मांग भी कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट के पीछे IT कंपनी में काम करने वाले पंकज तंवर (Pankaj Tanwar) हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक्सपेरिमेंट के बारे में बताया। उनके मुताबिक, जब वह अपनी गाड़ी चलाते हैं, तब हेलमेट में चल रहा AI एजेंट रियल टाइम में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को डिटेक्ट करता है। इसमें बिना हेलमेट ड्राइविंग, नंबर प्लेट जैसी जानकारियों को लोकेशन के साथ रिकॉर्ड किया जाता है और वही डेटा सीधे पुलिस तक भेज दिया जाता है।

Advertisement

तंवर ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि यह सिस्टम सिर्फ रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि नियम तोड़ने वाले की पहचान के साथ सबूत भी तैयार करता है। उन्होंने एक उदाहरण भी शेयर किया, जिसमें बिना हेलमेट स्कूटर चला रहे एक व्यक्ति की जानकारी तुरंत रिपोर्ट हो गई। इसके बाद से उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक इसे डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

सोशल मीडिया पर इस आइडिया को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। कुछ यूजर्स ने इसे शानदार इंजीनियरिंग बताया, तो कुछ ने सुझाव दिया कि इसी तरह की टेक्नोलॉजी कारों के डैशकैम में भी जोड़ी जा सकती है। एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि अगर ऐसे सिस्टम से कटने वाले चालान में रिपोर्ट करने वाले को इंसेंटिव मिले, तो लोग खुद-ब-खुद ट्रैफिक सुधारने में हिस्सा लेने लगेंगे। वायरल रिएक्शन के बाद तंवर ने कहा कि उन्हें ऐसे “अजीब लेकिन मजेदार” प्रोजेक्ट्स बनाना पसंद है और यह आइडिया भी उसी शौक का नतीजा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  2. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  3. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  4. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  5. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  6. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  7. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  8. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  9. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  10. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.