Facebook अकाउंट को ऐसे करें हमेशा के लिए डिलीट

फेसबुक एक लत है। क्या आप भी फेसबुक की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं और कई बार आप अपने फेसबुक अकाउंट को डीएक्टिवेट कर चुके हैं। और क्या आप अपने फेसबुक अकाउंट को स्थायी तौर पर डिलीट करने का तरीका खोज़ रहे हैं? आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने फेसबुक अकाउंट को परमानेंट डिलीट करें।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2017 15:46 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करने का विकल्प भी मौज़ूद है
  • फेसबुक अकाउंट डिलीट करने के लिए 'हेल्प' विकल्प में जाना होगा
  • एक बार डिलीट होने के बाद आप अकाउंट को दोबारा एक्सेस नहीं कर सकते
फेसबुक एक लत है। क्या आप भी Facebook की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं और कई बार आप अपने फेसबुक अकाउंट को डीएक्टिवेट कर चुके हैं। और क्या आप अपने फेसबुक अकाउंट को स्थायी तौर पर डिलीट करने का तरीका खोज़ रहे हैं? आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने फेसबुक अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करें।


ऐसे कई सारे कारण हो सकते हैं जिसकी वज़ह से आप अपने फेसबुक अकाउंट को डिलीट करना चाहें। हो सकता है कि आप अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हों या आप सोशल मीडिया पर व्यतीत होने वाले अपने समय को बचाना चाहते हों। कारण चाहें जो भी हो, लेकिन फेसबुक अकाउंट को डिलीट करना बहुत कठिन नहीं है।

फेसबुक अकाउंट को डिलीट करना एक गंभीर मसला है। इसलिए अगर आप अपना अकाउंट डिलीट करने जा रहे हैं तो उससे पहले इन बातों को ध्यान में रखें:
  • फेसबुक पर डिलीट की रिक्वेसेट जाने के बाद फेसबुक कुछ दिनों के लिए अकाउंट डिलीट करने की प्रकिया में देरी करता है। और अगर इस ग्रेस पीरियड के दौरान आप लॉगइन करते हैं तो अकाउंट डिलीट करने की प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाता है।
  • एक बार डिलीट होने के बाद आप अपने फेसबुक अकाउंट को दोबारा एक्सेस नहीं कर सकते।
  • सिस्टम से बैकअप से आपका पूरा डेटा डिलीट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है। हालांकि, इस दौरान आप फेसबुक पर किसी तरह की जानकारी को एक्सेस नहीं कर सकते।
  • कुछ चीजें फेसबुक पर आपके अकाउंट में स्टोर नहीं होतीं, जैसे कि आपके दोस्तों को भेजे गए मैसेज- ये एक्टिव ही रहेंगे।
  • कुछ कंटेट जैसे कि लॉग रिकॉर्ड्स, फेसबुक के डेटाबेस में रहेगा, लेकिन आम यूज़र उसे नहीं देख पाएंगे।

Advertisement
लेकिन सबसे ज़्यादा जरूरी है कि अपने फेसबुक अकाउंट को डिलीट करने से पहले, अपने पूरे डेटा को फेसबुक से डाउनलोड कर लें। फेसबुक डेटा को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें:
  • इसके लिए सबसे पहले फेसबुक पेज पर सबसे ऊपर दांयें कोने में बने अकाउंट मेन्यू में जाएं।
  • इसके बाद जनरल अकाउंट सेटिंग में सबसे नीचे, 'डाउनलोड ए कॉपी ऑफ योर फेसबुक डेटा' पर क्लिक करें।
  • और फिर स्टार्ट माय आर्काइव का विकल्प चुनें। इसके बाद आपके फेसबुक डेटा की एक फाइल डाउनलोड हो जाएगी।

फेसबुक अकाउंट को स्थाई तौर पर डिलीट करने का तरीका:
  • फेसबुक पेज पर सबसे नीचे दिख रहे हेल्प विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर 'मैनेजिंग योर अकाउंट' टैब पर क्लिक करें, फिर वहां दिख रहे 'डीएक्टिवेट ऑर डिलीट माय अकाउंट' पर क्लिक करें।
  • फेसबुक की गाइडलाइंस में दिख रहे 'लेट अस नो विकल्प' पर क्लिक करेंगे तो आप अपने फेसबुक पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां आपको डिलीट माय अकाउंट का विकल्प दिखेगा।
अब इस विकल्प पर क्लिक करें। हो गया आपका अकाउंट डिलीट।

इसके अलावा सीधे https://www.facebook.com/help/delete_account लिंक पर जाकर भी अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.