फेसबुक ने जन्मदिन के मौके पर दिया 'फ्रेंड्स डे' वीडियो फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 14:21 IST
हैप्पी बर्डथे फेसबुक! क्या आपने भी फेसबुक को उसके 12वें जन्मदिन की बधाई दी? अगर नहीं तो देर किस बात की।

दूसरी तरफ, फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने इस लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट का 12वां जन्मदिन फ्रेंड्स डे के तौर पर मनाया। इस मौके पर फेसबुक ने अपने यूज़र को फ्रेंड्स डे वीडियो बनाने की सुविधा दी है। जन्मदिन के मौके पर ज़करबर्ग ने कहा कि हम अपने दोस्तों से बहुत कुछ सीखते हैं जो हमारी ज़िंदगी में बहुत मायने रखता है।

ज़करबर्ग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में इस सोशल मीडिया साइट के यूज़र को फेसबुक परिवार का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, "दोस्ती ज़िंदगी की ज़रूरी चीजों से लोगों को गुमराह नहीं करती। दोस्ती हमारी ज़िदगी को और मज़ेदार बनाती है। हमारी दोस्ती से ये जहां है। साथ हंसने और रोने के साथ हम बहुत कुछ सीखते भी हैं। खाना हो या शापिंग, या फिर दफ्तर का काम, हम सबकुछ दोस्तों के साथ ही करते हैं। और जब भी परिस्थितियों से जूझ कर दुनिया को बदलने की कोशिश करते हैं, इस दौरान भी हमारा दोस्त ही साथ रहता है।''

आज सुबह से हर यूज़र को न्यूज फीड में 'फ्रेंड्स डे वीडियो' बनाने का विकल्प मिल रहा है। यह एक मोंटाज वीडियो है जिसमें यूज़र और उनके दोस्तों के प्रोफाइल तस्वीरों को मिलाकर मोंटाज बनाया जा सकता है। वीडियो में 16 तस्वीरों तक इस्तेमाल किया जा रहा है। ये वो तस्वीरें हैं जिन्हें फेसबुक पर यूज़र ने सार्वजनिक तौर पर साझा की है। इसके अलावा कंपनी यूज़र को वीडियो कंटेंट पोस्ट करने से पहले एडिट करने का भी विकल्प दे रही है। आप यह भी तय कर सकते हैं कि उस वीडियो को कौन-कौन देख पाए।
Advertisement

फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप के लिए दो स्टिकर पैक भी रिलीज किए हैं। बेस्ट फ्रेंड्स और फ्रेंडशिप नाम के दोनों पैक को स्टिकर स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.