फेसबुक न्यूज़फीड में अब दिखेंगी 360 डिग्री तस्वीरें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जून 2016 16:50 IST
फेसबुक ने गुरुवार को एक नया फीचर लॉन्च किया जिससे यूजर यूजर फेसबुक पर 360 डिग्री तस्वीरें देख सकते हैं। फेसबुक ने गुरुवार को बताया कि 360 डिग्री कैमरे से ली गई तस्वीर के अलावा मोबाइल से पैनोरमा मोड में ली गई तस्वीरों को भी यूजर 360 डिग्री में कनवर्ट कर अपनी न्यूज़फीड पर देख सकते हैं।

फेसबुक के मुताबिक, इन तस्वीरों को वर्चुअल रियलिटी सपोर्ट करने वाली डिवाइस से भी देखा जा सकता है।

दिग्गज़ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने बताया कि फेसबुक पर अब 360 तस्वीरें देखी जा सकती हैं। फेसबुक वेब और एंड्रॉयड या आईओएस पर लेटेस्ट वर्जन के जरिए 360 डिग्री तस्वीरों को देखा जा सकता है। फेसबुक के अनुसार अगले कुछ दिनों में यूजर फेसबुक पर 360 तस्वीरों को पोस्ट भी कर पाएंगे।

पिछले साल सितंबर में फेसबुक ने इसी तरह का वीडियो फीचर जारी किया था।  
Advertisement

इस फीचर के बारे में फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, ''सबसे पहले अपने फोन से एक पैनोरमा तस्वीर लें या फिर 360 फोटो ऐप या 360 कैमरे से एक 360 डिग्री तस्वीर लें, और इसके बाद इसे सामान्य तस्वीर की तरह फेसबुक पर पोस्ट कर दें। इसके बाद फेसबुक इन तस्वीरों को 360 में कनवर्ट कर देगा और लोग इन तस्वीरों का अहसास फेसबुक पर 360 वीडियो की तरह ही कर पाएंगे। ''
Advertisement

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने आगे बताया, ''न्यूज़ फीड में दिखने वाली 260 डिग्री तस्वीरों को पहचानना बेहद आसान है। फोटो पर दायीं तरफ दिए कंपास आइकन पर देखकर इसका पता लगाया जा सकता है। मोबाइल पर 360 फोटो को टैप और ड्रैग कर या फिर फोन को मूव कर पहचान सकते हैं जबकि वेब पर क्लिक और ड्रैग कर। अब आपके दोस्त उन पलों को 360 डिग्री में देख सकते हैं जिन्हें आपने तस्वीरों में कैद किया था। ''

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.