X Down: एलन मस्क का X हुआ डाउन, सोशल मीडिया पर छाए मजेदार मीम्स

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:37 बजे तक अमेरिका में ही 2,0000 से अधिक सर्विस डिसरप्शन रिपोर्ट दर्ज की गईं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 18:51 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय समयानुसार दोपहर 3:37 बजे तक अमेरिका से दर्ज हुईं 20,500 रिपोर्ट्स
  • भारतीय वेबसाइट पर 2,200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं
  • खबर लिखते समय तक X प्लेटफॉर्म पूरी तरह से काम कर रहा था
एलन मस्क (Elon Musk) का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) मंगलवार को एक बड़े आउटेज का शिकार हो गया, जिससे हजारों यूजर्स प्रभावित हुए। दुनियाभर में कई लोगों ने X ऐप और वेबसाइट पर एक्सेस न होने की शिकायत की। कुछ यूजर्स को फीड रीफ्रेश करने में परेशानी हुई, तो कुछ को लॉगिन तक नहीं करने दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरह से देखने को मिली। कुछ जगहों पर वेबसाइट पूरी तरह से डाउन रही, जबकि कुछ यूजर्स आंशिक रूप से ही प्रभावित हुए।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:37 बजे तक अमेरिका में ही 2,0000 से अधिक सर्विस डिसरप्शन रिपोर्ट दर्ज की गईं। इसमें से 58% शिकायतें ऐप से संबंधित थीं, 31% वेबसाइट से और 11% सर्वर कनेक्शन से जुड़ी थीं। भारत में यह प्रभाव अमेरिका की तुलना में कम देखा गया, लेकिन फिर भी Downdetector की भारतीय वेबसाइट पर 2,200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 53% समस्याएं वेबसाइट से, 42% ऐप से और 4% लॉगिन से जुड़ी बताई गईं।

जैसा कि हमेशा होता है, इस मौके को मजाकिया यूजर्स ने हथियार की तरह इस्तेमाल किया और X पर जमकर मीम शेयर किए। कई यूजर्स ने X को, तो कई ने इसपर एलन मस्क को ही लपेटे में ले लिया। नीचे हम कुछ मीम्स और रिएक्शन को शेयर कर रहे हैं:
 
 
 
 
 
 

X इससे पहले भी कई बार कुछ मिनटों के लिए डाउन हुआ था। एक बड़ा सर्वर डाउन दिसंबर 2023 में भी रिपोर्ट किया गया था, जब यह Twitter हुआ करता था। इसी महीने में दो सर्वर डाउन रिपोर्ट किए गए थे, जिनमें से दूसरे वाले में दुनियाभर में कई यूजर्स प्रभावित हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि डेस्कटॉप साइट अचानक से लॉगआउट होने लगी। जब इस पर दोबारा से लॉगइन करने की कोशिश की गई तो साइट केवल रिफ्रेश हो रही थी। इस पर लॉगइन, पासवर्ड के लिए कोई बॉक्स भी दिखाई नहीं दे रहा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: x down, twitter down, Elon Musk, X memes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.