Donald Trump के Facebook, Instagram अकाउंट से 2 साल बाद हटा बैन, लेकिन कंपनी ने रख दी ये शर्त!

6 जनवरी 2021 को अमेरिका की संसद पर हमला होने के बाद उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 08:59 IST
ख़ास बातें
  • 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल दंगों के बाद हुआ था अकाउंट बैन
  • आने वाले कुछ दिनों में डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट फिर से शुरू कर दिया जाएगा
  • डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट भी हाल ही में बहाल किया गया था

6 जनवरी 2021 को अमेरिका की संसद पर हमला होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को बैन कर दिया गया था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट बहाल कर दिया गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को बहाल करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इसके साथ ये भी बताया है कि किन शर्तों के साथ उनके अकाउंट को बहाल किया गया है। दो साल तक बैन रहने के बाद एक बार फिर से ट्रंप फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर नजर आएंगे। लेकिन उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर आने में अभी कुछ वक्त लग सकता है। पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से कंपनी ने बैन हटा लिया है। अधिकारिक घोषणा करते हुए मेटा ने इसकी पुष्टि कर दी है। मेटा की ओर से कारण भी बताया गया है कि उनका अकाउंट किसलिए बैन किया गया था और किन शर्तों के साथ इसे बहाल किया गया है। 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल दंगों के बाद डोनाल्ड ट्रम्प के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैन लगा दिया गया था। एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा है कि फिर से कोई विवादित पोस्ट न किया जाए इसके लिए नए नियमों का लागू किया गया है। ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट फिर से शुरू कर दिया जाएगा। 

Advertisement
6 जनवरी 2021 को अमेरिका की संसद पर हमला होने के बाद उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया था। उन्होंने 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में एक पोस्ट किया था कि चुनाव के दौरान बड़ी धांधली हुई है। इसके बाद उनके समर्थकों ने संसद में हिसा की। जिसके चलते फेसबुक के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप उन पर लगाया गया और अकाउंट को भी बैन कर दिया गया। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी उनके अकाउंट को बैन कर दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट भी हाल ही में बहाल किया गया था। 

Twitter अकाउंट बैन होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वयं का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की और अभी भी वह अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्वीट करते हैं। अब मेटा ने साथ ही ये भी कहा है कि अगर डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से फिर से इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है तो उनका अकाउंट एक महीने से लेकर 2 साल तक के लिए बैन किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.