पानीपूरी बेचने के लिए Mahindra Thar में आती है महिला, आनंद महिंद्रा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

उनकी सफलता का अंदाजा इससे लगता है कि उनके दावे अनुसार, वर्तमान में B Tech Panipuri Wali की पूरे भारत में 40 ब्रांच हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 21:19 IST
ख़ास बातें
  • युवा उद्यमी ने हाल ही में एक लाल रंग की महिंद्रा थार खरीदी है
  • पहले स्कूटर और उसके बाद बुलेट मोटरसाइकिल से खींचती थीं कार्ट
  • इनकी महनत और लगन से इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा
नई दिल्ली में एक फूड वेंडर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। इनका नाम तापसी उपाध्याय हैं और ये अक्सर सोशल मीडिया पर पानीपूरी बेचते हुए देखी जाती हैं। युवा और काम के प्रति जुनूनी होने के चलते ये युवाओं के बीच खासी पॉपुलर हैं। 'बीटेक पानीपुरी वाली' नाम से स्ट्रीट फूड चेन चलाने वाली उपाध्याय ने हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का ध्यान भी खींचा। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उपाध्याय Mahindra Thar के जरिए अपनी कार्ट को लाती नजर आ रही हैं।

युवा उद्यमी ने हाल ही में एक लाल रंग की महिंद्रा थार खरीदी है। अब वे अपनी पानीपूरी की कार्ट को इस थार के जरिए हीं लेकर आती है। यही कारण है कि आनंद महिंद्रा ने भी इनके इस वीडियो को शेयर किया है। एक फूड ब्लॉगर द्वारा साझा किया गया यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद महिंद्रा ने इसे शेयर करते हुए लोगों के सपनों के साथ ऑफ-रोड वाहन के संबंध के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। 
Advertisement

X पर उन्होंने लिखा, “ऑफ-रोड वाहन क्या करने के लिए हैं? लोगों को उन जगहों पर जाने में मदद करें जहां वे पहले नहीं जा पाए थे.. लोगों को असंभव का पता लगाने में मदद करें.. और विशेष रूप से हम चाहते हैं कि हमारी कारें लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को जीने में मदद करें.. अब आप जानते हैं कि मुझे यह वीडियो क्यों पसंद है।"
 

वीडियो में उपाध्याय बता रही हैं कि उन्होंने पहले स्कूटर से और उसके बाद इस कार्ट को बुलेट से खींचना शुरू किया था और वहां से सफर शुरू करते हुए आज वे इस कार्ट को Thar से खींच रही हैं। उनका कहना है कि लोगों के प्यार ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है कि वे अपने सपने पूरे कर पा रही हैं।
Advertisement

इतना ही नहीं, उनकी सफलता का अंदाजा इससे लगता है कि उनके दावे अनुसार, वर्तमान में B Tech Panipuri Wali की पूरे भारत में 40 ब्रांच हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.