आनंद महिंद्रा ने अमेरिका में देखा एक अनोखा थ्री-व्हीलर, शेयर किया वीडियो

आनंद महिंद्रा ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक ऐसा अदभुत थ्री-व्हीलर दिखाई दे रहा है, जो मानों सीधा साई-फाई मूवी से बाहर आया हो।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 19:45 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने X पर एक वीडियो शेयर किया
  • इसमें एक ऐसा अदभुत थ्री-व्हीलर दिखाई दे रहा है
  • वीडियो न्यूयॉर्क शहर के मैनहटन क्षेत्र में शूट किया गया है
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक  फ्यूचरिस्टिक लुक वाला थ्री-व्हीलर दिखाई दे रहा है। एक व्यक्ति इस थ्री-व्हीलर को सकड़ के किनारे पर पार्क कर रहा है। वीडियो यूनाइटेड स्टेस्ट ऑफ अमेरिका के मैनहटन का है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में 'महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड' की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुमन मिश्रा को भी टैग किया और कहा कि भारतीय कंपनी भी एक दिन इस तरह का अदभुत व्हीकल ग्लोबल मार्केट में बेचेगी।

आनंद महिंद्रा ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक ऐसा अदभुत थ्री-व्हीलर दिखाई दे रहा है, जो मानों सीधा साई-फाई मूवी से बाहर आया हो। सफेद रंग के इस थ्री-व्हीलर को एक व्यक्ति रोड के साइड में पार्क कर रहा है। वीडियो न्यूयॉर्क शहर के मैनहटन क्षेत्र में शूट किया गया है। अपने पोस्ट में, आनंद महिंद्रा ने इस थ्री-व्हीलर की तारीफ की और बताया कि वे इससे बहुत इंप्रेस हुए हैं। उन्होंने इसे भारत में मौजूद ऑटो-रिक्शा से भी जोड़ा।
 

आनंद महिंद्रा ने यह सुझाव भी दिया कि शायद वह दिन दूर नहीं जब कोई भारतीय कंपनी ग्लोबल बाजार में ऐसे इनोवेटिव और स्टाइलिश तिपहिया वाहन बेचेगी।

महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "मैंने मैनहटन में इस 'थ्री व्हीलर' को देखा। यह कोई व्यावसायिक रिक्शा नहीं है! और यह निश्चित रूप से लास्ट माइल-मोबिलिटी के बारे में नहीं है। इसमें स्टाइल झलकता है। एक दिन एक भारतीय कंपनी की ओर से? आखिरकार, हम तिपहिया वाहनों में ग्लोबल दिग्गज हैं।"
Advertisement

आनंद महिंद्रा ने अपने इस पोस्ट में सुमन मिश्रा को भी टैग किया, जो 'महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड' की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। उन्होंने पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा, "Never say Never!", जिसका एक मतलब होता है कि "कुछ भी असंभव नहीं है, या कुछ भी संभव है।"
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.