Anand Mahindra New Video : इतना बड़ा परांठा, आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान! देखें Video

Anand Mahindra New Video : आनंद महिंद्रा का नया वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 19:03 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
  • परांठा बनाने का वीडियो किया शेयर
  • पिज्‍जा से कर दी तुलना, वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो को आनंद महिंद्रा ने जो कैप्‍शन दिया, उससे यह बहस शुरू हो गई कि परांठे और पिज्‍जा में कौन बेस्‍ट है।

Photo Credit: Twitter Video Grab

Anand Mahindra new Video : बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह मोटिवेशनल और दिलचस्‍प वीडियोज शेयर करते हैं, जिस पर लोग प्रतिक्रिया देते हैं। आनंद महिंद्रा ने जाे लेटेस्‍ट वीडियो शेयर किया है, वह एक विशालकाय परांठे का है। वीडियो के कैप्‍शन में आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि अगर परांठा मिल जाए, तो पिज्‍जा की जरूरत किसे है? उनके कैप्‍शन पर अभिनेता अभ‍िषेक बच्‍चन ने भी कमेंट किया है। क्‍या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। 

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर 40 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक विशालकाय परांठे को बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कर्मशल किचन में बहुत बड़ा परांठा तैयार किया जा रहा है। उसे भरने और बेलने में शेफ को काफी मेहनत करनी पड़ती है। परांठा सेकंना भी आसान टास्‍क नहीं दिखता, क्‍योंकि एक विशालकाय चम्‍मच से उसने उलटा-पलटा जाता है। आखिर में जब परांठा तैयार होता है, तो बड़ी थाली में चटनी आदि के साथ ग्राहक को सर्व किया जाता है।
   

वीडियो को आनंद महिंद्रा ने जो कैप्‍शन दिया, उससे यह बहस शुरू हो गई कि परांठे और पिज्‍जा में कौन बेस्‍ट है। अभि‍नेता अभिषेक बच्‍चन ने भी अप‍नी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने वीडियो को सराहते हुए कमेंट में लिखा, Truth! कई अन्‍य यूजर्स ने अपना रिएक्‍शन दिया। एक ने लिखा कि परांठा ना सिर्फ स्‍वादिष्‍ट है बल्कि सेहत के लिए भी अच्‍छा है। 

वीडियो को 10 लाख से ज्‍यादा  बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स पिज्‍जा से कई गुना बेहतर परांठे को बता रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्‍हें परांठा और पिज्‍जा दोनों पसंद हैं। अब यह तो अपनी-अपनी चॉइस है कि किसे क्‍या खाने में दिलचस्‍पी है। 
Advertisement

बहरहाल, सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। कई लोग बिजनेसमैन से इस परांठा को बनाने वाले रेस्‍टोरेंट की लोकेशन पूछ रहे हैं। मायूस होने वाली बात है कि यह परांठा किस शहर में बनता है, अभी इसकी जानकारी नहीं है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  2. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  2. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  3. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  4. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  6. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  7. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.