Anand Mahindra : आनंद महिंद्रा ने इस काम से शुरू किया था कर‍ियर, Elon Musk को बताया, आप भी जानें

Anand Mahindra latest Post : एलन मस्‍क ने एक पोस्‍ट में कहा था कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग की प्रोसेस को दिखाने वाली फ‍िल्‍में अब कम बनाई जाती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 18:31 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने दिया एलन मस्‍क को रिप्‍लाई
  • अपने शुरुआती करियर की दी जानकारी
  • ऑटो प्‍लांट में शॉप फ्लोर से की थी काम की शुरुआत

मस्‍क ने लिखा था कि ज्‍यादातर लोग मैन्‍युफैक्‍चरिंग को कम करके आंकते हैं। उन्‍होंने किसी प्रोडक्‍ट के प्रोटोटाइप से ज्‍यादा उसकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग को चुनौतीपूर्ण बताया था।

Anand Mahindra latest Post : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह प्रेरणादायी वीडियोज और पोस्‍ट शेयर करते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने अपने शुरुआती करियर के बारे में बताया है। आनंद महिंद्रा के मुताबिक उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत ऑटो प्‍लांट में शॉप फ्लोर से की थी। महिंद्रा ने यह इन्‍फर्मेशन एलन मस्‍क (Elon Musk) के एक अपडेट पर दी। मस्‍क के पास ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) का मालिकाना हक है।   

आनंद महिंद्रा के पोस्‍ट से क्लियर हो जाता है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह वीकल बनाने वाले प्‍लांट पर काम करते थे। दरअसल, एलन मस्‍क ने एक पोस्‍ट में कहा था कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग की प्रोसेस को दिखाने वाली फ‍िल्‍में अब कम बनाई जाती हैं। ज्‍यादातर फ‍िल्‍मों में उस व्‍यक्ति पर फोकस होता है, जिसने आविष्‍कार किया। 
Advertisement
 

मस्‍क ने लिखा था कि ज्‍यादातर लोग मैन्‍युफैक्‍चरिंग को कम करके आंकते हैं। उन्‍होंने किसी प्रोडक्‍ट के प्रोटोटाइप से ज्‍यादा उसकी मैन्‍युफैक्‍चरिंग को चुनौतीपूर्ण बताया था। यह भी कहा था कि प्रोडक्‍शन को बड़े पैमाने पर पूरा करना, प्रोडक्‍शन को फायदेमंद बनाना ज्‍यादा जरूरी और चुनौतीभरे काम हैं। 
Advertisement

मस्‍क के पोस्‍ट पर आनंद महिंद्रा ने अपना एक्‍सपीरियंस शेयर किया। लिखा कि मैंने अपना कर‍ियर एक ऑटो प्‍लांट के शॉप फ्लोर से शुरू किया। 

वहां से करियर शुरू कर आज आनंद महिंद्रा इस मुकाम पर हैं कि बीते दिनों उन्‍होंने भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को एक XUV400 गिफ्ट में दी है। प्रगनानंद FIDE विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे, जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने उनके परिवार को कार गिफ्ट करने की बात कही थी। 
Advertisement

1945 में स्‍थापित हुआ महिंद्रा ग्रुप देश के बड़े ग्रुप्‍स में से एक है। कंपनी के ढाई लाख से ज्‍यादा कर्मचारी है। यह कृषि उपकरणों के अलावा यूटिलिटी वीकल्‍स, इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी और फाइनेंशल सर्विसेज में काम करती है। वॉल्यूम के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी होने का दावा करती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.