आनंद महिंद्रा ने किया अपना पहला e-rupee पेमेंट, खरीदारी का वीडियो किया शेयर

महिंद्रा द्वारा ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया वीडियो क्लिप 1 मिनट 4 सेकंड का है, जिसमें एक स्मार्टफोन के जरिए ई-रुपी में पेमेंट किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 16:24 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है
  • एक फल वाले को e-rupee में पेमेंट कर रहे हैं महिंद्रा
  • वीडियो को अभी तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

देश में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च हो चुकी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने e-rupee का ट्रायल शुरू कर दिया है। सरकार की उम्मीद है कि ई-रुपी से पेमेंट सिस्टम्स अधिक एफिशिएंट बनेंगे और मनी लॉन्ड्रिंग पर कंट्रोल हासिल किया जा सकेगा। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी E-Rupee में अपना पहला सफल ट्रांजेक्शन किया है और इसका एक वीडियो लोगों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक फल वाले को e-rupee में पेमेंट कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि यह उनका ई-रुपी में पहला पेमेंट था। उन्होंने इस डिजिटल करेंसी के बारे में जानने के लिए  बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बोर्ड मीटिंग में भी हिस्सा लिया था।
 

महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, "आज रिजर्व बैंक की बोर्ड बैठक में मैने @आरबीआई की डिजिटल मुद्रा ई-रुपया के बारे में सीखा। बैठक के ठीक बाद मैं पास के एक फल विक्रेता बच्चे लाल साहनी से मिला, जो इसे स्वीकार करने वाले पहले व्यापारियों में से एक हैं।"

महिंद्रा द्वारा ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया वीडियो क्लिप 1 मिनट 4 सेकंड का है, जिसमें एक स्मार्टफोन के जरिए ई-रुपी में पेमेंट किया गया था। उनके ट्वीट के अनुसार, उन्होंने फल विक्रेता से अनार खरीदे थे। वीडियो को अभी तक 17 लाख बार देखा जा चुका है और इसे 30 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
Advertisement

बता दें कि e-rupee के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI बैंक, यस बैंक (Yes Bank) और IDFC First बैंक शामिल हैं। देश में डीमॉनेटाइशन होने के बाद UPI पेमेंट्स में तेजी से ग्रोथ हुई है। इसका फायदा डिजिटल रुपये को भी मिल सकता है। CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह काम करता है लेकिन क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी और अन्य रिस्क नहीं होते।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.