आनंद महिंद्रा भारत के शतरंज खिलाड़ी Praggnanandhaa को देंगे XUV400 इलेक्ट्रिक कार!

Mahindra XUV400 देश में सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV को टक्कर देती है। इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 20:55 IST
ख़ास बातें
  • कई यूजर्स ने महिंद्रा से प्रगनानंद को Thar SUV गिफ्ट करने के लिए कहा था
  • आनंद महिंद्रा ने शतरंग खिलाड़ी को XUV400 EV गिफ्ट करने का फैसला लिया
  • प्रगनानंद ने 18 वर्ष की उम्र में FIDE वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई
महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष, आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी, आर प्रगनानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को एक XUV400 उपहार में देने की घोषणा की है। प्रगनानंद FIDE विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। निश्चित तौर पर यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। बेहद कम उम्र में प्रगनानंद ने शतरंग (Chess) खेलना शुरू कर दिया था और उन्होंने एक के बाद एक प्रतियोगिता जीतते हुए, आखिरकार विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई।

ग्लोबल लेवल पर प्रगनानंद के इस प्रदर्शन के बाद, X (पूर्व में Twitter) पर कई यूजर्स ने महिंद्रा से इस परिवार को Thar SUV उपहार में देने के लिए कहा और जैसा कि महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन से उम्मीद थी, उन्होंने प्रगनानंद के परिवार को एक कार गिफ्ट करने का वादा कर दिया। हालांकि, यह Thar नहीं, बल्कि XUV400 इलेक्ट्रिक कार होगी।
Advertisement
 

आनंद महिंद्रा ने X (पूर्व में Twitter) पर एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, (अनुवादित) "कई लोग मुझसे @rpragchess को एक थार उपहार में देने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन मेरे पास एक और विचार है... मैं माता-पिता को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने और इस सेरेब्रल गेम को आगे बढ़ाने में उनका समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगा।" 

उन्होंने आगे लिखा, (अनुवादित) "यह ईवी की तरह ही हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है। और इसलिए, मुझे लगता है कि हमें @rpragchess के माता-पिता श्रीमती नागलक्ष्मी और श्री रमेशबाबू को एक XUV4OO EV उपहार में देना चाहिए, जो अपने बेटे के जुनून को पोषित करने और उसे अपना अथक समर्थन देने के लिए हमारे आभार के पात्र हैं।
Advertisement

Mahindra XUV400 देश में सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV को टक्कर देती है। इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 
Advertisement

महिंद्रा का दावा है कि यह कार केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड - Fun, Fast और Fearless हैं। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें 150 PS की मैक्सिमम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.